मुंबई, 14 जुलाई 2018: तो क्या सचमुच अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैचू बातें भी करेगा! जी हां, यह सच हैं मैडम तुसाद के म्यूजियम में अब अनुष्का शर्मा का वैक्स ग्लैमर बिखेरने के साथ लोगो से बातें भी करेगा।खबर है कि सिंगापुर में अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टैच्यू बनेगा। जो इंसानों की तरह बात भी करेगा।
बता दें कि अनुष्का शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अब तक तीन फिल्में बना चुकी हैं, और एक अन्य फिल्म बनाने जा रही है। लेकिन अब अनुष्का बॉक्स ऑफिस की एक और प्रॉपर्टी बन चुकी हैं। अनुष्का की तमाम उपलब्धियों के बीच में एक अन्य नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। वह यह है कि उनका स्टेचू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम के लिए तैयार किया जा रहा है।
इसमें एक खास बात यह भी है कि अनुष्का का ये स्टेचू लोगों से बात भी करेगा। अब उनका नाम से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लेविस हैमिल्टन जैसे इंटरनेशनल सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। जिनके वैक्स स्टेचू में बात करने वाली (इंटरैक्टिव फीचर) खासियत है।
मीडिया रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो सिंगापुर में मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का शर्मा का इस तरह का यह पहला फीचर वाला वैक्स स्टैच्यू होगा। जिसे शीघ्र ही लांच किया जा रहा है जिसके हाथ में आपको फोन दिखेगा और वह बात करती दिखेंगी, यानी यहां पहुंचने वाले गेस्ट अब अनुष्का के स्टैचू के साथ केवल सेल्फी ही नहीं ले सकते बल्कि यदि उन्होंने उनके हाथ में लगा फोन उठाया, तो वह उन्हें प्यार भरे संदेश देती हुई नजर आ सकती हैं।







