मुंबई, 30सितम्बर 2018: अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि उन्हें ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ पर गर्व है और वह इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।

कंगना ने कहा, मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। मैं ऐसा किरदार निभाया है,जो प्रेरित करता है और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक है। हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल, जिगर, आत्मा, खून, पसीना सब लगा दिया है। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का टीजर 2 अक्टूबर को रिलीज होगा।







