Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    15 फरवरी को गजल एलबम तेरी सूरत की होगी लॉचिंग

    By February 12, 2018Updated:February 12, 2018 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646

    लखनऊ, 12 फरवरी। गोमती नगर स्थित कार्यालय में सोमवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ शायर व पुलिस अधिकारी मो. अली साहिल की गजलों की डीवीडी लांच होने के सन्दर्भ में अवगत कराया गया।

    इस अवसर पर रफत इंटरटेनमेंट पिक्चर्स के निदेशक व अभिनेता शारिक शकील और वरिष्ठ शायर मो. अली साहिल ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि गुलशन कुमार सुपर कैसेट्स लि. टी सीरिज ने उनकी 6 गजलों को चुना है, जिसका विजुअल भी तैयार किया गया है। इसकी लॉचिंग 15 फरवरी 2018 को संत गाडगे प्रेक्षागृह, गोमती नगर लखनऊ में करेंगे। उन्होंने ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कई मा. कबीना मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा टी सीरिज के सीनियर डायरेक्टर/महाप्रबंधक श्री वेद चनाना, वरिष्ठ फिल्म निदेशक मुज्जफर अली, प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह, आईजी नवनीत सिकेरा, आईजी आरके चतुर्वेदी, प्रो. शारिक रूदौलवी, आईएएस डॉ. हरिओम, पूर्व डीजी एके जैन, पूर्व डीजी रिजवान अहमद, रिटायर आईएएस अनीस अंसारी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

    इस अवसर पर रफत इंटरटेनमेंट पिक्चर्स के निदेशक शारिक शकील व अभिनेत्री अर्चना सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का शुभारम्भ शाम को छह बजे से किया जाएगा, जिसमें गजलों की फिल्मों का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ-साथ गजल गायन का कम भी होगा।

    इस सम्बन्ध में वरिष्ठ शायर मो. अली साहिल ने कहा कि 6 गजलों की डीवीडी की लॉच की जाएगी, जिसमें तेरी सूरत मुझे बताती है टाइटिल सांग को स्वयं उन्होंने ही आवाज दी है। इसके साथ ही मुझको ऐसा इश्क, दिल तुझे रोक रहा है, ऐसा नही सलाम किया और गुजर गए इन तीन गजलों को आवाज प्रदीप अली ने दी। साथ ही काश ऐसा कमाल हो जाए को गायक कमाल खान व क्या कहे किससे कहे को सचिन चौहान ने आवाज दी है।

    इन गजलों की शूटिंग मेें नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत की खूबसूरत वादियों के साथ-साथ, गोवा, मुम्बई और लखनऊ की नजाकत को भी दिखाया गया है। इस गजल एलबम को प्रोडूयस किया है जुनैद सिद्दकी ने, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रफत इंटरप्राइजेज, गायन मो. अली साहिल, संगीत सचिन चौहान, वीडियो प्रोडेक्शन जेवी विजन। इस कार्यक्रम का संयोजक रफत इंटरटेनमेंट पिक्चर व एमजे एडवरजाइजर व इवेंट गोल्डेन फ्रेड्स और मीडिया पार्टनर मीडिया फोटो ग्राफर क्लब है।

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading