Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    नायाब लम्हे: टाइमलेस मोमेंट्स में एक साथ नजर आए गुलजार साब और पंकज उधास

    By December 4, 2018Updated:December 4, 2018 बॉलीवुड No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 708
    पूरी दुनिया में मशहूर कवि एवं गीतकार, गुलजार साब और भारत के गजल आइकन, पंकज उधास पहली बार एक अद्वितीय एल्बम
    मुंबई, 04 दिसम्बर 2018: हाल ही में सोफिटेल होटल, बीकेसी, मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में पहली बार पूरी दुनिया में मशहूर कवि एवं गीतकार, गुलजार साब और भारत के गजल आइकन, पंकज उधास एक अद्वितीय एल्बम नायाब लम्हे – टाइमलेस मोमेंट्स के लॉन्च के लिए एक साथ नजर आए।
    बता दें कि दोनों ही मशहूर हस्तियों के प्रशंसक दुनिया भर में मौजूद हैं और दोनों को अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल है। इस मौके पर गुलजार साब नायाब लम्हे में समाहित अपनी कविताओं को प्रस्तुत की, और फिर पंकज उधास इस एल्बम के लिए गुलजार साब द्वारा लिखे गए 6 गजलों को अपनी मधुर आवाज में गाकर सुनाई।
    इस एल्बम में छह गजल और नज्म हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- बारिश, ना जाने कहाँ, रात वो रुकी नहीं, वो दिन गए, देखो अहिस्ता चलो और जलन गर। इस एल्बम के लिए पंकज उधास जी ने संगीत तैयार किया है, जिसे दीपक पंडित ने व्यवस्थित किया है, जिन्होंने एल्बम के लिए वायलिन भी बजाया है। म्यूजिक प्रोग्रामिंग और गिटार सोलो का प्रदर्शन संजय जयपुरवाले द्वारा किया गया है।
    इस एल्बम को वेल्वेट वॉयसेस प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है और इसकी रिकॉर्डिंग स्टूडियो 17, मुंबई में आशीष चैबे द्वारा की गई है। पंडित सुनील दास (सितार), राकेश चैरासिया (बांसुरी), आईडी राव (सैक्सोफोन, क्लेरनेट, सोप्रानो और अंग्रेजी बांसुरी), तापस रॉय (चरैंगो, साज और रबाब), हीरा पंडित और ओजास अधिया (तबला), निर्मल पवार (पर्क्यूशन) ने भी इस एल्बम में अपनी कला का जादू बिखेरा है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में बेहद मशहूर संगीतज्ञ हैं। देखो अहिस्ता चलो में आलाप प्रतिभा सिंह बघेल ने गाया है। मुंबई के हेडरूम स्टूडियो में अफताब खान की रहनुमाई में असलम खान ने मिक्सिंग की है। बेनविन फर्नांडीस ने इस एल्बम के लिए मिक्सिंग असिस्टेंट के तौर पर काम किया है।
    हंगामा डिजिटल मीडिया, इस एल्बम के लिए डिजिटल पार्टनर हैं। हंगामा डिजिटल मीडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ, श्री नीरज रॉय ने कहा, ‘नायाब लम्हे को लॉन्च करना हंगामा म्यूजिक के लिए बेहद सम्मान की बात है। देश के एक बड़े म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर, उपयोगकर्ताओं को गीत-संगीत का बेमिसाल खजाना उपलब्ध कराना ही हमारा उद्देश्य है, जो उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने में सक्षम हो। हमें पूरा विश्वास है कि, पंकज जी और गुलजार साब के गीत-संगीत के जादू से सभी लोग मंत्रमुग्ध हो जाएंगे और इसे पूरी दुनिया में प्रशंसा मिलेगी।
    इस मौके पर, श्री जिग्नेश मेहता, एमडी, डिवाइन सॉलिटेयर्स, ने कहा, ष्डिवाइन सॉलिटेयर्स अपने ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता वाले नायाब आभूषण उपलब्ध कराने के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। ऐसे में म्यूजिक इंडस्ट्री के दो नायाब हीरों – पंकज उधास और गुलजार साब के एक साथ प्रदर्शन के इस मौके के लिए डिवाइन सॉलिटेयर्स से सहयोग करना बेहद स्वाभाविक है। इनमें से एक अपनी कलम से जादुई शब्दों की रचना करते हैं तो दूसरा उन शब्दों को अपनी आवाज से जीवंत करते हैं, और सही मायने में दोनों हीरों की तरह शानदार हैं। हमें इस बात की खुशी है कि हम इस जुगलबंदी का हिस्सा बन पाए हैं, साथ ही हम उम्मीद करते हैं कि लोग भी हमारी तरह ही इस जुगलबंदी का भरपूर आनंद लेंगे।
    गुलजार साब के गीतों के लेखन की शैली संवेदनशीलता को दर्शाती है, जिसमें इंसानों की भावनाओं को मनोवैज्ञानिक तरीके से गीत की शक्ल दी जाती है। उनके गीतों में जीवन और आसपास के माहौल का बेहतर अवलोकन नजर आता है। वह अपनी कला या गीतों की रचना से कोई समझौता नहीं करते हैं और उनकी कविताओं में इस दुनिया की एवं रोजमर्रा के जीवन की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई देती हैं। वह हमारे देश के पहले और इकलौते ऑस्कर विजेता कवि है। भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार सहित गुलजार साब को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार एवं कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं।
    गजल के क्षेत्र में विशेषज्ञ, पंकज उधास को संगीत की इस शैली में विविधता लाने तथा का श्रेय दिया जाता है और उन्हें गजल गायन का स्तंभ माना जाता है। उनकी लोकप्रियता समाज के हर वर्ग के बीच फैली हुई है। पंकज उधास को गजल को उस दौर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है, जब जनता के बीच इसकी लोकप्रियता घट रही थी। आज, हाई-स्पीड पॉप म्यूजिक के शोर-शराबे के बीच, उन्होंने साबित कर दिया है कि गजल अभी भी दुनिया भर में संगीत-प्रेमियों को आकर्षित करता है और संगीत को मशीनों से नहीं बल्कि कलाकार की आत्मा से जीवंत किया जाता है।
    गुलजार साब की मनमोहक कविताओं और पंकज उधास की मखमल आवाज के साथ, यह एल्बम श्रोताओं को गीत-संगीत की एक नई दुनिया की सैर कराएगा।
    इस एल्बम के सीडी और पेन ड्राइव एमेजॉन पर ऑनलाइन बिक्री के साथ-साथ सभी प्रमुख स्टोरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिसे भारत एवं पूरी दुनिया में प्रीतम म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।
    आप इस एल्बम के सभी गानों को हंगामा म्यूजिक, हंगामा प्ले, हंगामा रेडियो, एमआई म्यूजिक, आईट्यून्स, ऐप्पल म्यूजिक, विंक म्यूजिक ऐप, जियो म्यूजिक, आइडिया म्यूजिक, टाटा स्काई म्यूजिक, टाटा स्काई म्यूजिक प्लस, एयरटेल आईम्यूजिक स्पेस, एयरटेल टीवी, एमआई टीवी, अमेजॅन फायर टीवी, क्लाउडवाल्कर टीवी, वेब्ड टीवी पर भी सुन सकते हैं।

    Keep Reading

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading