पटना, 18 जनवरी 2019: राइजिंग स्टार किशन राय और गायक -अभिनेता आशी तिवारी अब निर्माता की पारी शुरू कर रहे हैं। बतौर निर्माता उनकी पारी की शुरूआत म्यूजिक वीडियो ‘तुझसे मोहब्बत’ से हुई है। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है, जो लोगों के दिलों में प्यार के अहसास को ताजा करेगी।
इस म्यूजिक वीडियो को लेकर किशन और आशी ने बताया कि हम लोग यंग है। बहुत कम लोग ही हमें सपोर्ट करते हैं, लेकिन हम लोग ऐसा नहीं करेंगे। हम लोग ढूंढ-ढूंढ कर ऐसे टैलेंट लाएंगे, जिनको सही तरीके से अपने आप को उजागर करने का प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा है। साथ ही हम लोग उन सबको तन मन और धन हर तरह से सपोर्ट करेंगे।
इसके साथ ही आशी अभिनेता के साथ साथ हिंदी में अब निर्देशक की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसके गाने की रिकॉर्डिंग भी अब शुरू हो गयी है। किशन राय के ऊपर ही बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री के साथ फिल्माया जाएंगे।






