पटना, 29 मई। बिना पुरोहित के किसी का राजतिलक संभव नहीं है। इसलिए निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने अपनी भोजपुरी फिल्म राज तिलक में एक खास पुरोहित को कास्ट किया है। जिनका नाम रंजन सिन्हा है। इनकी पहचान इंडस्ट्री में अब तक पीआरओ की रही है। मगर निर्देशक रजनीश मिश्रा और निर्माता प्रदीप के शर्मा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म राज तिलक में कास्ट किया। यह फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट था। इसके बाद फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अकौढ़ा में शुरू हुई। बता दें कि फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के द्वारा किया जा रहा है।
रंजन सिन्हा ने अब तक उन्होंने 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के लिए पीआर किया है। इसके अलावा भी रंजन सिन्हा ने बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित प्रकाशपर्व, पटना फ़िल्म फेस्टिवल, पटना शार्ट एंड रिजनल फ़िल्म फेस्टिवल, गांधी पनोरमा फ़िल्म फेस्टिवल, बिहार कला सम्मान समारोह, बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव जैसे कार्यक्रमों को भी सफलतापूर्वक लोगों के बीच ले गए।






