मुझे मीम्स काफी पसंद है, और मेरे ऊपर बने मीम्स काफी मजेदार हैं
मुंबई, 01 सितम्बर 2018: एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि एक्टिंग के साथ-साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहे उन पर मीम्स के लिए भी चर्चा बनी है। वास्तव में यह भी एक ट्रोल का तरीका है लेकिन राधिका ने इसका बुरा नहीं माना और अब जब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि मुझे मीम्स काफी पसंद है, और मेरे ऊपर बने मीम्स काफी मजेदार हैं लेकिन हां इसकी वजह से मुझे यह बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रहा है। जिसकी मुझे आदत नहीं रही है। इसके अलावा मुझे वह वीडियो भी काफी पसंद आया जो स्ट्रीमिंग सर्विस ने तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह वीडियो काफी फनी है आर्ट फिल्मों में हीरोइन बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि यह कोई बदलाव है क्योंकि मैं हर तरह का काम करती हूं मैं बड़े बजट की फिल्में और डिजिटल फिल्म थिएटर सब कुछ करूंगी। मैंने खुद को नहीं किया है जहां बेहतर काम मिलेगा वहां काम करूंगी।







