फिल्मनगरी से विनय आनन्द और कश्मीरा शाह भी रहीं मौजूद
लखनऊ, 15 मई। फिल्म अभिनेता गोविन्दा ने मंगलवार शाम देवा रोड चिनहट के बी आर दुबे इन्क्लेव स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में स्टारमेकर व फिल्म निर्देशक कीर्तिकुमार के रंगशारदा एक्टिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फिल्मनगरी से विनय आनन्द, कश्मीरा शाह के साथ राजधानी की कई हस्तियां मौजूद थीं।
इस अवसर पर गोविन्दा ने कहा कि कठिन से कठिन होते जा रहे प्रतिस्पर्धा के इस ज़माने में टैलेण्ट के साथ ही ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। रंगशारदा एक्टिंग इंस्टीट्यूट प्रदेश की प्रतिभाओं को इस दिशा में प्रशिक्षित व मार्गदर्शन देगा। हत्या व राधा का संगम के निर्माता-निर्देशक और दो आंखे बारह हाथ नसीब, आंटी नम्बर-1, प्यार दीवाना होता है व सुख जैसी फिल्मों के निर्देशक और रंगशारदा एक्टिंग इंस्टीट्यूट के निदेषक कीर्तिकुमार ने बताया कि उनके पास रोशन तनेजा एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एक्टर्स को प्रशिक्षित करने का लम्बा अनुभव है। उनका इंस्टीट्यूट युवाओं को प्रशिक्षित करने के साथ प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा। एक्टिंग का कोर्स साढ़े तीन महीने का होगा। हर बैच में मात्र 30 स्टूडेण्ट ही लिये जाएंगे। इंस्टीट्यूट की फैकल्टी में उनके साथ मुख्य रूप से मुम्बई के चन्द्रमोहन खन्ना, विक्रम कपाड़िया, फरुख आजमी, सैयद जमाल हाशमी आदि प्रशिक्षण देंगे।
एक्टिंग इंस्टीट्यूट के सहयोगी एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि इंस्टीट्यूट में प्रतिभावान निर्धन विद्यार्थियों के लिए कीर्ति कुमार की ओर से स्काॅलरशिप की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान गणमान्य अतिथियों के साथ गीता सिंह, पकज वैष्य,राजेष अरोड़ा व विवेक सिंह भी मौजूद रहे।







