Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    1 सितंबर से बलात्‍कारियों के खिलाफ रवि किशन खोलेंगे मोर्चा

    By August 8, 2018 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606

    लखनऊ, 08 अगस्त 2018: बलात्कार एक घृणित कृत्य है। ऐसे में मेगा स्टार रवि किशन को ऐसी घटनाएं उन्हें परेशान कर देती है। यही वजह है कि उन्होंने बलात्कार के खिलाफ अपनी होम प्रोडक्शन के जरिये भोजपुरी फ़िल्म ‘सनकी दरोगा’ लेकर आ रहे हैं। इस बारे में उनका मानना है कि कुछ पुलिस वाले इस मामले को भी इग्नोर करते हैं, जबकि वो चाहे तो ऐसे लोगों के दिल में दहशत पैदा कर इन घटनाओं को रोका जा सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी लेकर वो फ़िल्म सनकी दारोगा लेकर आ रहे हैं।

    यह फ़िल्म 7 सितंबर से देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले रवि किशन बलात्कार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 1 सितंबर से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और सिनेमा के साथ – साथ जन जागृति लाने की ठानी है। इस दौरान वे सात दिनों तक बिहार के अलग – अलग हिस्‍सों में स्‍थानीय पुलिस के साथ मिलकर लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे। ये जानकारी रवि किशन के पर्सनल पीआरओ रंजन सिन्‍हा ने दी।

    रंजन के अनुसार, रवि किशन काफी संवेदनशील हैं और महादेव के अनन्‍य भक्‍त भी हैं। ऐसे में देश में हो रही बलात्‍कार की घटनाओं से काफी आहत होते हैं। इसलिए उन्‍हें लगा कि वे एक फिल्‍म के माध्‍यम से समाज में लोगों को इस कुकर्म के खिलाफ जागरूक कर सकते हैं। इसलिए उन्‍होंने फिल्‍म ‘सनकी दारोगा’ को बनाया है और खुद ही इसकी कहानी भी लिखी है। फिल्‍म में उनका किरदार एक सनके हुए पुलिस अधिकारी है, जो कि फिल्‍म के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है। रवि किशन ने भोजपुरी की अनगिनत फिल्में की है, लेकिन’सनकी दरोगा’ में उनका किरदार राउडी वाला है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म बनाई गयी है, वर्तमान में हो रहे बलात्कार को देखते हुए रवि ने फिल्म के माध्यम से ऐसे बहुत से बातों को गौर किया और फिल्माया है।

    वहीं, इस बारे में रवि का कहना है, इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों के बीच मैसेज जायेगा। जिस तरह से हमारे देश में अपराध हो रहे है,अगर उसको रोकना है तो देश के कानून व्यवस्था को बदलना होगा। बहुत से अफसर जो ईमानदारी से काम कर रहे है उनको ऐसे जगह पर ट्रांसफर कर दिया जाता है, जहां पर वो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते। लेकिन यह फिल्‍म उन लोगों को भी इस जघन्‍य अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगा जो इन घटनाओं पर चुप हो जाते हैं। बता दें कि इस फिल्‍म को सैफ किदवई ने निर्देशित किया है, जबकि रवि किशन इसे खुद ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्‍म में उनके अपोजिट अंजना सिंह नजर आ रही हैं और पप्‍पू यादव ने फिल्‍म में विलेन का किरदार निभाया है।

    #रवि किशन

    Keep Reading

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    September 23, 2026

    DB Investing ने dbinvesting.ai के साथ AI-आधारित बदलाव की शुरुआत की

    September 23, 2026
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading