मुंबई, 01 जुलाई। रणवीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ शुक्रवार को रिलीज हो गई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता मिली है। ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म रेस 3 को भी पीछे छोड़ दिया है। रणवीर तो फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को एंजॉय कर रहे हैं लेकिन उनके पिता ऋषि कपूर उनकी शादी को लेकर चिंतित हैं वह चाहते हैं कि रणवीर अब जल्दी से जल्दी शादी कर ले।
अपनी इस बात को ट्वीटर पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि अब उचित समय है जब रणवीर और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी को शादी के बारे में सोचना चाहिए।
बता दें कि रणबीर कपूर इस इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं इससे पहले वह कैटरीना और दीपिका के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जल्दी ही वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘मुल्क’ में आने वाले हैं इस फिल्म का टीज़र भी रिलीज हो गया है।






