मुंबई, 24 अक्टूबर 2018: लोकगायक, अभिनेता व राजनेता मनोज तिवारी और सुपर स्टार रवि किशन की फिल्मों से जनसंपर्क के क्षेत्र में अपने करियर की शुरूआत करने वाले रंजन सिन्हा को एक बार सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बेस्ट पीआरओ चुना गया है। सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड 2018 में यह अवार्ड बीते साल रंजन सिन्हा के कुशल जनसंपर्क के लिए दिया गया। वहीं, इस बार भी रंजन सिन्हा और उदय भगत की जोड़ी को भी बेस्ट पीआरओ का अवार्ड दिया गया।
बता दें कि 2017-18 में रंजन सिन्हा ने सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म ‘सनकी दारोगा’, दिनेशलाल यादव निरहुआ की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की ‘संघर्ष’ व ‘डमरू’, अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ’आवारा बलम’ सरीखे फिल्मों के लिए पीआर कर एक उदाहरण पेश किया, जिसके लिए भोजपुरी में बॉलीवुड के फिल्म फेयर अवार्ड के समकक्ष सबरंग भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ का अवार्ड लगातार दूसरे साल दिया गया। इससे पहले उन्हें यह अवार्ड 2017 में भी मिल चुका है। इसके अलावा इस साल कोलकाता में आयोजित स्टार एंड स्क्रीन भोजपुरी अवार्ड में भी रंजन सिन्हा को बेस्ट पीआरओ का अवार्ड मिल चुका है।






