रिपब्लिकडे से एक दिन पहले रिलीज़ होगी
पटना, 18 जनवरी 2019: भोजपुरी फिल्मों में बताशा चाचा के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज टाइगर ने आज पटना में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ भोजपुरी सिनेमा की एक सार्थक फिल्म है। हमसे लोग अक्सर पूछते थे कि क्या आप हिंदी की तरह भोजपुरी में कोई सार्थक फिल्में बनायेंगे। तो यही वजह है कि मैं आज एक बेजोड़ सिनेमा लेकर आया हूं, जो भोजपुरी के मसालों से दूर है। दावे तो सभी करते हैं, मगर मैं कहना चाहता हूं कि दर्शक मेरी फिल्म को देखें और प्रतिक्रिया दें। चोली घाघरे से बाहर यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
फिल्म अभिनेता मनोज ने फिल्म ने बताया कि फ़िल्म की पटकथा गांव की नौटंकी में काम करने वाले एक आम युवक की है, जिसे नामचीन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से हुए प्यार हो जाता है। फ़िल्म को आलोक विसेन ने बहुत शिद्दत से बनाया है, जो एड फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर रह चुके हैं। यह फिल्म लोगों से एक सार्थक संवाद भी स्थापित किया और इस बात पर जोर दिया कि भोजपुरी की अच्छी फिल्मों को दर्शक भी सराहे, तभी भोजपुरी फिल्में भी समृद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं, जो आने वाले दिनों प्रमोशन के लिए बिहार भी आयेंगी।
फिल्म के निर्देशक आलोक विसेन ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की इमेज तो सुधारेगी ही, साथ ही नए फिल्म मेकरों के लिए प्रेरणा भी बनेगी। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें सभी अभिनेता रंगमंच से जुड़े हैं। हमने अश्लीलता से परहेज किया है, जो फिल्म में देखने को भी मिलेगी।





