मुंबई, 25 अगस्त 2018: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अब एक बिहारी के किरदार में नज़र आने वाले हैं बता दें कि निर्देशक प्रशांत सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘जबरिया जोड़ी’ पटना के बैकग्राउंड पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका नज़र आएंगे।
सिद्धार्थ का कहना है कि फिल्म ‘‘जबरिया जोड़ी’ में काम करना उनके लिए एक अलग एक्सपीरियंस होगा क्योंकि इसके लिए उन्हें खास बिहारी अंदाज में ढलना होगा। उन्होंने कहा कि पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभा कर हमेशा काफी कुछ सीखने को मिला है और इस बार ‘जबरिया जोड़ी’ से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यह एक देसी अवतार है। मैं परिणीति के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि हमारे बीच काफी गहरी दोस्ती है।







