लखनऊ, 22 दिसम्बर 2018: टीवी पर बहुत से स्टार्स अपने खूबसूरत लुक को लेकर बहुत कॉन्शस रहते हैं और आमतौर पर बदसूरत और डरावने किरदार निभाने से घबराते हैं लेकिन टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री नेहा मारदा के साथ ऐसा नहीं है। नेहा ने अब तक टेलीविजन पर कई यादगार रोल निभाए और एंड टीवी के शो ‘लाल इश्क’ से यह एक्ट्रेस अपना पहला सुपरनैचुरल शो करने जा रही है।
बता दें कि इस शो में नेहा ‘गेंदा’ की भूमिका में है, जो किशोर सरताज गिल के नवविवाहित पत्नी है और यह कहानी एक पुरानी कहावत पर आधारित है। जिसके आधार जब कोई व्यक्ति प्यासा होता है तो उसकी आत्मा पानी की तलाश में उसे शरीर से निकल जाती है और फिर वापस शरीर में लौट आती है।
गौरतलब है कि ‘लाल इश्क़’ शनिवार और रविवार रात 10:00 बजे एंड टीवी पर किया जा रहा है नेहा कहती हैं कि एक के रूप में मैं खुद विशेष तरह के किरदारों तक सीमित नहीं रखना चाहती। मेरा मानना है कि बतौर एक्टर न सिर्फ आपका काम पर्दे पर अच्छा दिखना चाहिए बल्कि वह भी करना चाहिए जिसमें आप सर्वश्रेष्ठ है यानि कि एक्टिंग! आप जो भी किरदार निभाए उसके साथ पूरा न्याय करें। यहां तक कि अमिताभ जैसे लीजेंडरी एक्टर फिल्म ‘पा’ में पूरे प्रॉस्थेटिक लुक के साथ अनुवांशिक रोग से जूझ रहे एक व्यक्ति का अतुलनिय किरदार निभाकर सबको चकित कर दिया था याद करिए फिल्म ‘परी’ अनुष्का शर्मा का भयानक किरदार तारीफ के काबिल है ऐसे रोल करना वाकई कई चुनौतीपूर्ण है।






