निरहुआ के साथ अनंजय रघुराज की दो फिल्मों की घोषणा
पटना, 19 सितम्बर 2018: भोजपुरी सिनेमा में ट्रेंड सेट करने वाले निर्माताओं में से एक अनंजय रघुराज एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने की तैयारी में हैं। यही वजह है कि अभी हाल ही में उन्होंने स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ दो बड़ी फिल्में करने की घोषणा कर इंडस्ट्री की हार्ट बीट बढ़ा दी है।

अनन्या क्राफ्ट एंड विजंस के बैनर तले अनंजय रघुराज और रजनीश सिंह की त्रिमूर्ति एंटरटेनमेंट मीडिया ने अपनी दो फिल्में ‘वंदे मातरम’ और ‘पटना से पाकिस्तान 2’ के लिए दिनेशलाल यादव निरहुआ को साइन किया है। मालूम कि वर्ष 2014 से पहले तक बदहाली के दौर से गुजर रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को रघुराज ने ही अपनी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ बदलाव का संकेत दिया था। तब अनन्या क्राफ्ट एंड विजंस के बैनर तले रघुराज ने तब दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ पटना से पाकिस्तान फिल्म बनाई थी और फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हुयी थी। अब एक बार फिर पटना से पाकिस्तान का सिक्वल अनंजय रघुराज, दिनेशलाल यादव निरहुआ को लेकर बना रहे हैं।
इस बारे में उनका मानना है कि पटना से पाकिस्तान 2 पिछली फिल्म की कड़ी को आगे बढ़ायेगी, इसलिए हम दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म कर रहे हैं। हमारी फिल्म के लिए वे परफेक्ट हैं। वहीं, अनंजय ने दूसरी फिल्म ‘वंदे मातरम’ की भी घोषणा कर दी है और इसमें भी दिनेशलाल यादव निरहुआ उनके हीरो होंगे। फ़िल्म ‘वंदे मातरम’ के निर्देशन की कमान रजनीश मिश्रा को सौंपी गई है। निरहुआ की तरह रजनीश मिश्रा के साथ भी अनंजय रघुराज की खूब निभती है और इनकी जोड़ी खेसारीलाल यादव स्टारर फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ बना चुके हैं, जो काफी बड़ी हिट थी। इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा दी।






