पहले मॉडल फिर एक्टर और फ़िटनेस आइकन के बाद अब विक्की बांड बन चुके हैं विक्रांत सिंह राजपूत
पटना, 28 सितम्बर 2018: कठिनाई और असंभव शब्द विक्रांत सिंह राजपूत की डिक्शनरी में नहीं है। ये बात विक्रांत ने भोजपुरी सिनेमा उद्योग को कई हिट फ़िल्में दे कर साबित किया है। लेकिन एक अभिनेता में सुधार की गुंजाइश हमेशा होती है, इसीलिए वह अभी भी मेहनत कर रहे हैं। और इसी मेहनत ने इन्हें सिने उद्योग का विक्की बांड बना दिया है। विक्रांत सिंह आज भोजपुरी सिनेमा उद्योग में फिट बॉडी और सबसे स्मार्ट एक्टर माने जाते हैं।
विक्रांत बहुत जल्द ही बालाजी प्रोडक्शन जैसे हाउस के प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे। किसी बड़े रेस की तैयारी में लगे विक्रांत अभी कुछ दिन आराम कर रहें हैं और पूरा फ़ोकस अपने फ़िटनेस पर लगा रहे हैं। अभी ये जिस अवतार में सामने आ रहे हैं, लोंग इन्हें विक्की बांड बुलाने लगे हैं। कडी़ मेहनत और पोषण युक्त आहार का विक्रांत नियम से पालन करते हैं लेकिन आखिर विक्रांत अपने फिटनेस और बॉडी के लिए और करते क्या हैं और क्या है इनकी डाइट प्लान, आइये जानते हैं।
विक्रांत रोजाना 2 से 3 घंटे तक वर्कआउट करते हैं। इसके लिए वह हर हाल में समय निकाल ही लेते हैं,अगर शूटिंग से उन्हें समय नहीं मिल पाता तो वह घर पर जाकर जरुर वर्कआउट करते हैं, चाहे रात के दो ही क्यों न बज जाएं। इनका मानना है कि अगर फिट बॉडी चाहिये तो तीन मेन चीज़ों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है, एक अच्छा खाना, अच्छी नींद और सही रूटीन।
विक्रांत हर रोज़ 30 मिनट तक योगा नियमित रूप से करते है और बीच बीच में कार्डियो भी करते हैं। इसमें दौड़ना, जौगिंग और किक बॉक्सिंग आदि शामिल है। वेट लिफ्टिंग उनके वर्कआउट का खास हिस्सा है। विक्रांत को बाहर जाकर वर्कआउट करना ज्यादा पसंद है लेकिन समय के अभाव में ऐसा मौका कम ही मिल पाता है। ये दिन में 6 बार थोडा़-थोड़ा खाते हैं।







