पटना, 25 जनवरी 2019: अभिनेता किशन राय और आशी तिवारी द्वारा प्रोड्यूस म्यूजिक वीडियो ‘तुझसे मोहब्बत’ इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस म्यूजिक वीडियो को अभी हाल ही में ज़ी म्यूजिक कंपनी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे अब तक 426,464 बार देखा जा चुका है।
इस म्यूजिक वीडियो में आवाज सिंगर पियूष शुक्ला ने दी है और खुद शिवाली राजपूत के साथ एक्ट भी करते नजर आये हैं। खूबसूरत म्यूजिक के साथ इनकी लव केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब भा रही है, जिसके अब चर्चे भी होने लगे हैं। गाने को डायरेक्ट किया है -अक्षय के अग्रवाल।

राय फिल्म्स एंटरटेमेंट के बैनर तले बनी ‘तुझसे मोहब्बत’ के बाद जल्द ही दूसरा गाना भी पियूष की आवाज़ में रिकॉर्ड होगा, जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर हिल स्टेशन में की जानी है। लेकिन उससे पहले ‘तुझसे मोहब्बत’ म्यूजिक वीडियो को लेकर किशन और आशी ने बताया कि हम लोग यंग है। हमने इस गाने में अपना पूरा एफर्ट लगाया है, जिस वजह से इस गाने को रिलीज होने के कुछ घंटों में भी लाखों लोगों ने देखा। यह हमारे लिए एज ए प्रोड्यूसर पर अच्छी खबर है।






