रवजियानी बोले सारेगामापा मेरे दिल के बेहद करीब है
मुंबई, 08 अगस्त 2018: पिछले साल सारेगामापा लिटिल चैंप्स की जबरदस्त सफलता के बाद ज़ी टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और अब तक का सबसे प्रशिक्षित एवं मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा एक बार फिर लौट आया है। अपने पिछले सीजन के दौरान सारेगामापा ने भारतीय संगीत जगत के कुछ बेहतरीन कलाकारों की खोज की थी।
बता दें कि इसमें श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, कमाल खान, अमानत अली, राजा हसन, संजीवनी और बेला शेंडे समेत कई अन्य गायक शामिल है संगीत के इस सफर में नए टैलेंट की खोज करने से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके लॉन्च से पहले उनका हुनर सवारने तक उन के सफर में उनके साथ होंगे वह शख्स जो सारे गामा पा में एक जाने-पहचाने नाम बना बन चुके हैं। यह शख्स बहुमुखी प्रतिभा के धनी कंपोजर एवं सिंगर शेखर रावजियानी है शेखर रवजियानी ने कहा सारेगामापा मेरे दिल के बेहद करीब है।







