मुंबई, 24 फरवरी 2019: अभिनेता टाइगर श्राफ ने कहा कि उनका कंपटीशन ऋतिक रौशन के अलावा किसी अन्य के साथ नहीं है। टाइगर श्राफ हाल ही में करण जौहर के शो ‘‘कॉफी विद करण’ के छठे सीजन में पहुंचे थे। शो के दौरान टाइगर ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। ‘‘बागी’ और ‘‘हीरोपंती’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके टाइगर का मानना है कि उनके समकालीन एक्टर्स जो कर रहे हैं, वे ऐसी फिल्में नहीं कर सकते हैं।
यही कारण है कि उन्हें वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों के साथ किसी तरह का कंपटीशन फील नहीं होता है हालांकि वह ऋतिक के जितने बड़े फैन हैं, उतना ही उन्हें कंपटीशन भी मानते हैं।
टाइगर ने कहा कि यदि ऋतिक की फिल्म ‘‘कहो ना प्यार है’ साल 2014 में रिलीज हुई होती तो लोग टाइगर को नोटिस तक नहीं करते। टाइगर और ऋतिक साथ में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और डांस देखने को मिलेगा।







