15 जून 2018, लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय अखबार राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की श्रीनगर में हुई नृशंस हत्या के विरोध स्वरूप दारूलशफ़ा बी ब्लॉक लखनऊ में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो रमेश दीक्षित व संचालन रामकिशोर ने किया। उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्मम हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना की तथा शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व एकजुटता व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि बुखारी कश्मीर में अमन व शांति के पैरोकार थे। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से कश्मीर में अमन की बयार बहने की जो उम्मीद पैदा हुई थी वह उम्मीद उनके नही रहने से शून्यता का माहौल कायम हो गया है। उनके लेखों से कश्मीर की वस्तुपरक जमीनी हकीकत का अंदाजा पाठकों को लग जाता था। वक्ताओं ने कहा कि कश्मीर सहित पूरा देश आज एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, पूरे देश में शांति, सच्चाई व प्यार की बात करने वालों मारा जा रहा है जोकि घोर चिंता का विषय है।
विरोध सभा में एडवोकेट वीरेन्द्र त्रिपाठी, अतहर हुसैन, राजेश बाजपेयी, आर पी सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।







