Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    अब एराज मेडिकल कालेज में होगी हार्ट सर्जरी

    By August 23, 2018 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 669
    लखनऊ, 23 अगस्त 2018: अब हृदय रोग सें पीडि़त मरीजों को केजीएमयू व पीजीआई के अलावा एराज मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में भी सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी। गुरूवार को हॉस्पिटल के सीटीवीएस में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गयीं। ओपीडी यूनिट का उदघाटन करते हुए एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेंहदी ने विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद को बधाई ।
    डॉ. खालिद ने बताया कि अभी तक हृदय के मरीजों का इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में होता रहा है लेकिन अब हदय की सर्जरी की सेवाएं सीटीवीएस(कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी) विभाग में शुरू होने जा रही हैं। सर्जरी की सेवा एक सप्ताह बाद आरम्भ होंगी। उससे पूर्व गुरूवार से ओपीडी सेवाएं चालू कर दी गयी हैं। ओपीडी यूनिट में डॉ. खालिद अपनी टीम के साथ मरीजों को इलाज देंगे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से डिग्री ले चुके डॉ. खालिद जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और कई बड़े चिकित्सा संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. खालिद बैंगलोर फोर्टिस हॉस्पिटल, कोलकाता, के एमबीएम बिरला हॉस्पिटल व मेडिका हॉस्पिटल में बतौर हृदय रोग विशेषज्ञ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीज को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ आवश्यकतानुसार उनकी सभी जांचे की जाएंगी। जांच में यदि सर्जरी की नौबत आयी तो हृदय व उससे सम्बन्धित अंगों की सर्जरी की सुविधा चिकित्सालय में ही उपलब्ध करायी जाएगी।
    ओपीडी यूनिट का उद्घाटन करते हुए एरा विवि के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेंहदी ने का कि यह विकास की ओर बढाया गया एक कदम है। उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद को आवश्वासन दिया कि यूनिट को और विस्तार देने में प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। प्रो मेंहदी ने बताया कि आने वाले समय में चिकित्सालय में एराज मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों को पूर्ण इलाज मिलेगा। एराज कैंसर के रिसर्च एवं इलाज के सेन्टर के भांति कार्य करने की योजना बना रहा है। कार्यक्रम में एराज मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमएम फरीदी समेत कई अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद थे।

    केरल बाढ़ पीडि़तों को एरा नी दी 10 लाख की मदद

    एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेंहदी ने बताया कि एरा विवि की ओर से केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सहायता धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोश में जमा करायी जाएगी। उन्होंने विवि एवं एराज मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल के चिकित्सकों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों से अपील की कि यदि कोई बाढ़ पीडि़तों के लिए आर्थिक सहायता करना चाहता है तो आगे आकर सहायता दे सकता है।

    #एराज मेडिकल कालेज

    Keep Reading

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026
    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    July 28, 2026
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    July 28, 2026
    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    July 28, 2026
    Heartbroken over love, suicide video on Instagram – but life saved in 7 minutes!

    प्रेम में टूटा दिल, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो – लेकिन 7 मिनट में बच गई जान!

    July 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading