सवेरा कैंसर अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान ड्राइव में स्मारिका का भी हुआ विमोचन
उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल सवेरा कैंसर अस्पताल आज 4 अगस्त को अपने स्थापना के दो वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। इस अवसर पर “सवेरा- ए जर्नी ऑफ टू इयर्स” नामक स्मारिका का विमोचन बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान सभा सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कैंसर जैसी बीमारी का इलाज होना बड़े गर्व की बात है, क्योंकि ज्यादा तर लोगों को कैंसर के इलाज के लिए बाहर जाना होता था। अब सरकारी स्तर पर भी बिहार में कैंसर को डायग्नोस्ट किया जा रहा है, और गैर सरकारी स्तर पर सवेरा असप्ताल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। इसलिए अगर सरकारी और गैर सरकारी संस्थान मिलकर काम करे तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने कहा कि सवेरा के स्थापना के पीछे यह सोंच एवम उद्देश्य था कि कैंसर के इलाज के लिए बिहार के लोग बिहार में रहकर समय पर समुचित इलाज प्राप्त कर सकें। बिहार जैसे राज्य में जहां कुछ वर्ष पूर्व तक स्वास्थ्य सुविधाएं नगण्य थीं, आज अस्पताल पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर सवेरा कैंसर अस्पताल के प्रबंध निदेशक एवम वरीय कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ वी पी सिंह ने एक प्रेजेंटेशन के मार्फ़त बताया कि चिकित्सीय जगत में कैंसर एक अति गम्भीर विषय है, जिसका इलाज सिर्फ दवाओं द्वारा नहीं किया जा सकता वरन समाज में जनजागृति और कैंसर के प्रति सकारात्मक सजगता द्वारा करना होता है। विगत दो वर्षों में वैश्विक महामारी कोविड 19 के प्रसार और इसके दुष्प्रभाव नें कैंसर जैसे जटिल बीमारी से लड़ने के लिए हमें कठिनतम परिस्थितियों में भी सतत प्रयासशील रहते हुए सेवा करने का अनुभव दिया है।
उन्होंने कहा कि पटना में अवस्थित होने के कारण परिजनों को अपने मरीजों के देखभाल से लेकर खर्च तक में काफी सुविधा होती है। तमाम विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा युक्त इस अस्पताल में कैंसर रोग जनित रोगों का सिर्फ इलाज ही नहीं होता वरन कैंसर शब्द के डर से निकलकर जीने का तरीका भी बताया जाता है।
इस अवसर पर सवेरा कैंसर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ विशाल, डॉ ज्योति, डॉ मधुकर, डॉ प्रणव, डॉ आकाश, डॉ सक्सेना, डॉ जयपुरियार, डॉ अनिता, डॉ विमल, डॉ प्रियेश, डॉ फ़ैज़, डॉ समीउल्लाह, डॉ एफ एन रॉय, डॉ राजीव एवम अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।







