पटना, 18 मार्च 2019: हर्ट एंड डायबेटिक क्लिनिक दीघा घाट में आज एक नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ संजीव कुमार के द्वारा मरीजों की मुफ्त चिकित्सा परामर्श के साथ बीएम, ब्लड प्रेशर, सीबीसी आदि की जांच भी मुफ्त में की गई। आज राज ट्रामा हॉस्पीटल द्वारा आयोजित इस शिविर में साथ ही न्यूनतम शुल्क में मरीजों का एस बिलरूबनी,एसजीपीटी, यूरिक एसिड और हेपेटाइटस का जांच किया गया। इसमें 100 से अधिक मरीजों ने भाग लिया।
शिविर के बाद डॉ संजीव कुमार ने कहा कि आज कई तरह के मरीजों ने इस जांच शिविर में हिस्सा लिया और अपनी बीमारियों के लिए परामर्श लिया। लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता में इजाफा हुआ है। मौजूदा दौर में किसी भी बीमारी का समाधान उससे बचाव ही है। लेकिन अगर शरीर में किसी भी प्रकार की पीड़ा या विकृति होती है, तो लोगों को तुरंत डॉक्टरों से परामर्श लेना चाहिए और जितना जल्द हो सके इलाज करवाना चाहिए। क्योंकि जिंदगी अनमोल है।






