Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जीरो डिग्री में हाफ टी-शर्ट लोगों को डाल रही है मुश्किल में

    ShagunBy ShagunDecember 30, 2022Updated:December 30, 2022 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 677

    नवेद शिकोह

    हार मान लेना मौत है और उम्मीद ज़िन्दगी है। नाउम्मीदी ख़त्म हो जाने का कारण बनती है, उम्मीद ज़िन्दा होने की अलामत है। मेडिकल सांइस कहती हैं कि जब तक सांसें बची हों कोशिश का सिलसिला जारी रखिए।

    सियासत भी यही कहती हैं। कभी भाजपा की सियासत ने इसी फलसफे को समझते हुए संघर्ष, धैर्य और संयम का साथ नहीं छोड़ा था। दशकों तक पराजय का सामना करते हुए उम्मीद का दामन थामे रखा। ख़ासकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की ज़मीन इतनी पथरीली थी कि यहां एक बीज को भी ढकने के लिए जनाधार की एक मुट्ठी ख़ाक तक भी मयस्सर होना मुश्किल थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तपस्या, संघर्ष, परिश्रम, अनुशासन और धैर्य के संस्कार वाली भाजपा ने सबसे जटिल यूपी के पथरीली ज़मीन पर ही जन आंदोलनों (राममंदिर जैसे आंदोलन) का हल चलाया, पसीना बहाया। हिन्दुत्व की अलख जली और सनातनियों में जातियों के बिखराव को खत्म कर बहुसंख्यकों को एकता के सूत्र में बांधने का सपना पूरा कर लिया। आख़िरकार सफलता इतनी बुलंद हो गई कि देश कि भाजपा सत्ता का पर्याय सा बन गई।

    क़रीब चार दशक का रिकार्ड तोड़कर भाजपा ने इसी यूपी में सरकार रिपीट कर सनातन धर्म के प्रहरी योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री का ताज पहना दिया।

    भाजपा की सियासत ने साबित किया कि धावक जितना अधिक पसीना बहाएगा, पैरों में जितने पत्थर चुभेंगे जीत का महल उतना ही मजबूत होगा।

    इस फार्मूले को ही एक शख्स आत्मसात कर रहा है। वो ज़ीरो डिग्री की शदीद ठंड में हाफ टी-शर्ट में दिनों-रात पैदल चल रहा रहा है। जनता का दुख-सुख जान रहा है। यूपी के मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी के फर्स्ट वीक में शीतलहर चरम पर होगी। राहुल गांधी जब कांग्रेस के लिए बंजर बन चुकी यूपी की भूमि पर तीन जनवरी को पैदल क़दम ताल मिलाएंगी तो शायद हरियाली प्रधान पश्चिमी यूपी का तापमान ज़ीरो डिग्री तक पंहुचा जाए। जीरी डिग्री में हाफ टी-शर्ट पहने राहुल यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यही संदेश देना चाह रहे हैं कि ठंड की बर्फ में फंसी ठंडी कांग्रेस की नाव को हौसलों की गर्मी से पार करने की कोशिश की जा सकती है।

    भले ही लोग मज़ाक उड़ाएं, पप्पू कहें, पगला कहें, सद्दाम हुसैन जैसी दाढ़ी वाला कहें, नजरंदाज करें, नफरत करें.. हम निराश या हताश नहीं होंगे। सत्ता मिले ना मिले, चुनाव जीतें या ना जीतें, विपक्षियों का गठबंधन बने या ना बने, समान विचारधारा वाले अखिलेश यादव, मायावती, जयंत चौधरी भी आपके आमंत्रण को अस्वीकार कर कटुता दिखाएं, फिर भी मंजिल की परवाह किए आपको चलते रहना है। गीता में श्री कृष्ण के उपदेश की तरह- कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो।

    Image

    जिस कांग्रेस का आधार पंडित जवाहरलाल नेहरू की भूमि उत्तर प्रदेश रहा, जहां आज़ादी के बाद से करीब तीन दशक से ज्यादा कांग्रेस निरंतर सत्ता में रही, उस सूबे में ही कांग्रेस मृत्यु शैय्या पर है। क़रीब दो फीसद वोट में सिमटी पार्टी को पुनर्स्थापित करने का प्रयास हो सकता है यूपी कांग्रेस को ज़रा भी राजनीतिक लाभ ना दे। लेकिन राहुल की भारत जोड़ों यात्रा का यूपी में मात्र प्रवेश भर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य नेताओं/पार्टियों को सड़क पर उतरने का सिलसिला शुरू करवा रहा है। (ओबीसी आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं ने यात्राएं निकालने का एलान किया है।)

    यूपी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे देश के बड़े विपक्षी नेताओं ने भी यात्राएं निकालने का एलान कर दिया है।

    हो सकता है कि देश को एकजुट करने, मोहब्बतों का प्रसार करने, आम जनता से रुबरु होकर उनकी समस्याओं को जानने-समझने निकले राहुल गांधी सिर्फ बेरोजगार नौजवानों के दर्द, मंहगाई की तकलीफों और किसानों की समस्याओं को जानने के सिवा कुछ हासिल ना कर सकें। कन्याकुमारी से कश्मीर तक लम्बी पद यात्रा के बाद भी हो सकता है कि राहुल वर्तमान सियासत में पैदल ही रहें। लेकिन ये कहना शायद ठीक ना हो कि भविष्य उन्हें जीरो डिग्री में निकले पसीने का इनाम भी ना दे।

    Image
    राहुल गांधी इसी तरह ज़मीनी संघर्ष करते रहे तो अवश्य ठंडी पड़ी कांग्रेस देश की सियासत को गर्म करने लायक बन सकती है। वैसे ही जैसे कभी भाजपा ने कांग्रेस की अजेय सी लगने लगी सत्ता के खिलाफ ज़ीरो से हाफ, हाफ से दो और दो से चार… और फिर देश की सबसे ताकतवर पार्टी बनने के लिए संघर्षरत कछुए की तरह निरंतर चलकर खरगोश को रेस मे हरा दिया था।

    चलिए मान लीजिए कि राहुल गांधी के पसीने की दरिया भी उनकी सियासी नाव पार नहीं लगा सके, ऐसा भी हुआ तो भी राहुल का संघर्ष उनके लिए तो लाभकारी होगा ही। वो इतिहास में एक नया इतिहास तो रच ही देंगे। चांदी का चम्मच लेकर महलों में पैदा होने वाले, देश के प्रधानमंत्रियों/मुख्यमंत्रियों की गोद में पलने वाले, विरासत की सियासत पर इतराने वाले, ट्वीटर और ए सी कमरों से राजनीति करने वालों का जब जिक्र होगा तो इतिहास लिखेगा कि देश की आजादी की लड़ाई से लेकर देश की सियासत और हुकुमत में सबसे बड़ी हिस्सेदारी निभाने वाले गांधी परिवार का एक वारिस (राजकुमार) कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक देश की आम जनता से जमीनी स्तर पर मिलने के लिए अपने पैरों के फफोलों, बढ़ी हुई दाढ़ी, ज़ीरो डिग्री के मौसम और ज़िन्दगी के ख़तरों की भी परवाह नहीं करता था।

    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading