Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नव निर्वाचित महासमिति को बधाई देने पहुंचे मंत्री

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2022Updated:February 13, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    लखनऊ, 13 फ़रवरी: गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति का आज सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन स्वयं नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देने पहुंचे। बताया गया कि आशुतोष टण्डन भी महासमिति आमसभा के सदस्य है। वह प्रतिवर्ष अपना निर्धारित सदस्यता शुल्क भी जमा करते है।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कहा कि कोरोना आपदा राहत कार्यों में महासमिति ने बेहतरीन योगदान दिया। यह श्रेष्ठ तरीके से गठित व संचालित संस्था है। आशुतोष टण्डन ने कहा कि चुनाव प्रचार चल रहा है। लेकिन महासमिति के मंच से वह कोई राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने का आह्वान किया। ऐसी ही अपील यहां पहुंचे युवा नेता नीरज सिंह, रजनीश गुप्ता ने भी की। उनके साथ स्थानीय पार्षद राम कृष्ण यादव भी उपस्थित थे।

    नव निर्वाचित सदस्य

    इसके पहले गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति आमसभा बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति जीडी अग्रवाल थे। उन्होंने अधिकृति रूप से निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम घोषित किये। डॉ बी एन सिंह अध्यक्ष व डॉ राघवेंद्र शुक्ला को अगले कार्यकाल हेतु पुनः निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष- पशुपति नाथ पांडेय व राकेश त्यागी,सचिव-गोपाल कृष्ण नायर, के के मौर्य, आलोक मिश्र,व कर्नल ए एन पांडेय, कोषाध्यक्ष- पी आर पांडेय,संगठन सचिव-शिव सेवक उपाध्याय,आर एन त्रिवेदी, अरुण कुमार, सांस्कृतिक सचिव -आर डी मौर्य, क्रीड़ा सचिव-नन्दनी मिश्रा,प्रचार सचिव-अजय तिवारी निर्वाचित हुए।

    महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने गत वर्ष की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में महासमिति की ओर से व्यापक राहत अभियान संचालित किया गया। इसके लिए महासमिति की सराहना की गई। सेवा कार्यों के लिये प्रथम पुरष्कार से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा महासमिति ने महासभा की संख्या व क्षेत्र विस्तार का सफलता पूर्वक प्रयास किया गया। जन समस्याओं के समाधान हेतु महासमिति सदैव गंभीरता से प्रयास करती है। इसके लिए लखनऊ के सांसद व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सम्पर्क बना रहता है। उनके दिशा निर्देशों व सहयोग से अनेक विकास कार्य किये गए है।

    प्रदेश सरकार के मंत्रियों व नगर आयुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के समक्ष भी समस्याओं को उठाया गया। इससे इनका समाधान भी सुनिश्चित किया गया। राजनाथ सिंह ने महासमिति के अनेक प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। इसमें गोमतीनगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने,फ्लाई ओवर,शुद्ध पेयजल आपूर्ति,सुचारू विद्युत व्यवस्था, ग्रीन गैस सुविधा, स्वास्थ्य व्यवस्था, वाई फाई सुविधा, समतामूलक चौराहे पर फ्लाईओवर आदि शामिल है।

    डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने खण्ड प्रभारियों के नाम घोषित किये। बी एल तिवारी,अलोपी शंकर मौर्य,विनोद तिवारी, जितेंद्र पांडेय सहित कई लोग खण्ड प्रभारी बनाये गए है। सुषमा शाही अर्चना अग्रवाल कांति शर्मा,अर्चना सिंह,वंदना श्रीवास्तव सरिता,आदि महिला खण्ड प्रभारी बनाई गई है।

    Shagun

    Keep Reading

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading