Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जय जवाहर-जय भीम नारे के साथ दलितों को जोड़ेगी अल्पसंख्यक कांग्रेस

    ShagunBy ShagunAugust 4, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 868

    लखनऊ, 04 अगस्त 2023: अल्पसंख्यक कांग्रेस दलित समुदाय को कांग्रेस से जोड़ने के लिए 7 से 13 अगस्त तक जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान चलायेगी। अभियान के तहत 5 लाख 52 हज़ार दलित परिवारों तक सीधे पहुँचने का लक्ष्य है।

    कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत हर ज़िले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके होगी। रोज़ 100 दलित परिवारों के बीच जाकर प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में क़ानून मंत्री बाबा साहब अंबेडकर द्वारा राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को संविधान की प्रति भेंट करने वाली तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान में पर्चे भी वितरित किये जायेंगे जिसमें बताया गया है कि मुस्लिम तो अपने पुराने घर कांग्रेस में आने का फैसला कर चुका है। अगर दलित भी अपने पुराने घर कांग्रेस में आ जाते हैं तो 20-20 प्रतिशत वोट वाली दोनों आबादी मिलकर फिर से भाजपा को 1989 वाली स्थिति में पहुंचा दिया जायेगा जब पूरे देश में भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे।

    कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम दलित मुस्लिम संवाद एवं जय जवाहर जय भीम नारे की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही इस कार्यक्रम से दलित और मुस्लिम वर्ग कांग्रेस की ओर रूख करेगा।

    बैठक में मोहम्मद शमीम खान, डॉ0 शहजाद आलम, खालिद मोहम्मद खान, अख्तर मलिक, मोहम्मद अहमद, वसी अहमद, अनीस अख्तर मोदी, सलमान खान जिया, आरिफ आब्दी, मोहम्मद उमैर, चौधरी सलमान कादिर, जावेद अहमद, शाहनवाज खान, गुलजार अंसारी, आदि लोगों ने भी संबोधित किया। यह जानकारी जारी प्रेस नोट में अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चौधरी सलमान कादिर ने दी है।

    #अल्पसंख्यक कांग्रेस दलित समुदाय #कांग्रेस
    Shagun

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading