Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    “कहत हनुमान जय श्री राम” में मीर अली ने पवन देव के रूप में वसीम मुश्ताक की जगह ली

    By March 13, 2020 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    अलग अलग कैरेक्टर्स निभाने के लिए मशहूर मीर अली भारतीय टेलीविजन के एक नामचीन अभिनेता हैं, जो कभी भी किसी भी जॉनर के अभिनय की चुनौतियों को लेने से पीछे नहीं हटे। आखिरी बार ‘मैं भी अर्धांगिनी’, में एक सुपरनैचुरल भूमिका को निभाते हुए, मीर ने हमेशा सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने में विश्वास किया है। अब अभिनेता वसीम मुश्ताक की जगह, अब मीर अली को एंड टीवी के ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में पवन देव का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

    मीर ने कहा “मैंने पौराणिक कथाओं के साथ इन्जॉय करना तब सीखा जब मैंने लगभग 3 साल पहले इंद्र का किरदार निभाना शुरू किया। इस किरदार को एक साल निभाते हुए, मुझे इसी तरह के किरदारों के साथ प्रयोग करने की जरूरत लगी और इसीलिए 3 साल बाद जब पवन देव की भूमिका मिली तो मैंने दो बार भी नहीं सोचा। इंद्र के साथ मेरा थोड़ा नकारात्मक लहजा जुड़ा हुआ है, जबकि इसमें मैं बहुत शांत और प्रसन्न व्यक्तित्व वाला बना हूँ इसीलिए यह एक साथ करना एक रोमांचक चुनौती की तरह लग रहा है। मैंने एहसास किया कि पौराणिक भूमिकाओं के साथ कुछ मुश्किलें हैं, हालांकि मैं कैरेक्टर की स्ट्रक्चर और स्टाइल का मेल बिठाकर पूरी तरह से आनंद लेता हूं। इसके अलावा, मुझे ऐसे किरदारों से जुड़ाव पसंद है जो बच्चों के साथ अच्छी तरह से जुड़ते हैं। पवन देव ने बाल हनुमान के जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसे हम अपने शो में बहुत ही अच्छे ढंग से दिखाएंगे”।

    मीर इस वक्त काफी व्यस्त चल रहे हैं क्योंकि वह न सिर्फ दो पौराणिक भूमिकाएं कर रहे हैं बल्कि एक ऐसा किरदार भी कर रहे है जिसके लिए उन्हें अपने दो वर्तमान किरदारों के विपरीत धाराप्रवाह उर्दू बोलने की आवश्यकता है। अनिश्चित और व्यस्त शूटिंग कार्यक्रम के साथ तीन अलग-अलग शो सेट के बीच घूमने को लेकर मीर तैयार हैं और इस फेज के लिए वे काफी खुश और एहसानमंद हैं। उन्होंने आगे कहा ”मैं इस इंडस्ट्री में 10 साल से हूँ और मैं ऐसे समय का बेसब्री से इंतजार कर रहा था जब काम मुझे बहुत व्यस्त रखेगा। मैं वास्तव में इस पहलू का अनुभव करना चाहता था जहां काम को संभालना वाकई मुश्किल हो जाता है और अब, मैं इसका अनुभव करने के लिए बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं।”

    ‘भक्ति’ का प्रतीक और शक्तिशाली और सर्वोच्च भगवान शिव के अवतार भगवान हनुमान को एक निश्चित उद्देश्य और क्षमता के साथ पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली बनाया गया था। जहां कई भगवान विभिन्न कारणों के लिए एक भक्त के जीवन में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं, भगवान हनुमान के लिए यह उनकी अगाध भक्ति थी और भगवान राम के प्रति उनका निस्वार्थ समर्पण था जिसने उन्हें भक्तों में सबसे प्रसिद्ध बना दिया।

    बता दें कि ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे, एंड टीवी पर होता है।

    #कहत हनुमान...जय श्री राम

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading