महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान प्रारंभ किया था। इसके अनुरूप अर्थशास्त्र विभाग लखनऊ विश्विद्यालय ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये।
वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता
कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें साठ छात्र छात्रायों ने भागीदारी दी। पोस्टर का थीम महिलायों एवं बच्चो की तरस्करी और बाल श्रम था वाद विवाद प्रतियोगीता का शीर्षक था क्या लैंगिक समानता प्राप्त की जा सकती है।
नाटक
मिशन शक्ति के अंतर्गत स्त्री समाज और संघर्ष नामक नाटक का मंचन अर्थशास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। इस नाटक के माध्यम से समाज में स्त्री के संघर्ष को दिखाया गया। यह संदेश दिया कि सभी के सहयोग से हम किस प्रकार से स्त्री के संघर्ष को सरल बना सकते हैं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं होती। उनको आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जा रहा है। समाज को भी इस संबन्ध में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। अर्थशास्त्र विभाग के विभागयाध्यक्ष प्रो मनोज कुमार अग्रवाल ने इस कार्यकम में महिला सशक्तिकरण को समाज के लिए अपरिहार्य बताया। डॉ रोली मिश्र, अर्थशास्त्र विभाग ने इस कार्यकम का संयोजन किया। जिसमें उनका सहयोग विभाग के डॉ अशोक कुमार कैथल व डॉ शशीलता सिंह ने दिया।
प्रो संगीता रानी, जंतु विज्ञान एवं डॉ कमर इकबाल अरेबिक विभाग ने पोस्टर प्रतियोगिता के जज रहे। डॉ अनुपमा सिंह,सांख्यिकी विभाग एवं डॉ माद्री ककोटी, भाषा विज्ञान,वाद विवाद प्रतियोगिता को जज किया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्तुति अस्थाना,रोशनी रावत, अंशी शर्मा और शिवांगी आर्य को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ, और वाद विवाद प्रतियोगिता में राज तिवारी और सूर्यांशी निगम विजयी रहे। प्रो राजीव मनोहर, डॉ गीतांजलि मिश्र,डॉ अनुपमा सिंह, डॉ कमर इकबाल, डॉ अजय प्रकाश, डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ संजीव कुमार, डॉ शशीलता सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।









1 Comment
i like this very good post