लाइफ ओके पर फेमस शो देवों के देव …महादेव के लीड एक्टर मोहित रैना अपने दर्शकों से मिलने की तैयारी कर रहें है। खबर है लाइफ ओक का फेमस शो ‘देवों के देव… महादेव’ एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है। बता दें इस शो के क्रेज को देखते हुए निर्माताओं ने ये फैसला लिया है कि इस शो के दूसरे सीजन को शुरू किया जाए। वहीं इस शो के पिछले सीजन को अचानक शो के बंद हो जाने से दर्शक काफी निराश हुए थे।
इस शो के दूसरे सीजन में भी मोहित रैना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं पार्वती की भूमिका के बारे में अभी तक कुछ फाइनल नहीं है। लेकिन वापस से मोहित को शिव के किरदार में देखना उनके फैंस के बहुत बड़ी खुशखबरी हैं।
Keep Reading
Add A Comment






