Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    प्रदूषण की चपेट में माउंट एवरेस्ट: पर्वत से इकट्ठा किया गया तीन हज़ार किलो कचरा

    By May 1, 2019Updated:May 1, 2019 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 907

    आधार शिविर क्षेत्र से 5,000 किलो कचरा इकट्ठा किया जाएगा

    नई दिल्ली, 01 मई 2019: नेपाल सरकार की तरफ से 14 अप्रैल से चलाए जा रहे सागरमाथा सफाई अभियान के तहत अब तक माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से 3,000 किलोग्राम का ठोस कचरा इकट्ठा किया गया है। मीडिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार पर्यटन विभाग के महानिदेशक दांडू राज घिमिरे ने बताया कि अब तक एकत्र किए गए कुल कचरे में से 2,000 किलोग्राम कचरा ओखलधुंगा भेजा गया है, जबकि 1,000 किलोग्राम कचरे को निपटान के लिए नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से काठमांडो लाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अब सफाई अभियान के लिए एवरेस्ट आधार शिविर पहुंच गई है। भोजन, पानी और आश्रय सहित सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है।

    Image result for mount everest

    विभाग का अनुमान है कि अभियान के लिए लगभग 2.3 करोड़ नेपाली रपए खर्च किए जाएंगे। घिमिरे ने कहा, इस अभियान के तहत हम आधार शिविर क्षेत्र से लगभग 5,000 किलोग्राम कचरा इकट्ठा करेंगे, जबकि 2,000 किलोग्राम कचरा दक्षिण क्षेत्र और शिविर दो और शिविर तीन क्षेत्रों से लगभग 3,000 किलोग्राम कचरा एकत्र किया जाएगा।

    टीम ने आधार शिविर की सफाई के दौरान चार शव भी पाए हैं। यह पहली बार है कि संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, नेपाली सेना, नेपाल पर्वतारोहण संघ, सागरमाथा प्रदूषण नियंतण्रसमिति, खुम्बु पासंग लामू ग्रामीण नगरपालिका और नेपाल पर्यटन बोर्ड संयुक्त रूप से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को साफ करने के लिए काम कर रहे हैं।

    Keep Reading

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading