भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का होली गाना ‘बबुनी तेरे रंग में’ 15 मार्च को रिलीज होगा। इसका ऐलान आज पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कर दिया। वे इस गाने के जरिये पहली बार बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर सलीम सुलेमान के साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं, जिसकी शूटिंग बीते दिनों जोर – शोर से हुई थी। इसी बीच आज इसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।
पवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि – ‘आ रहे हैं ‘बबुनी तेरे रंग में’ के साथ 15 मार्च को आप सभी के बीच में’ । इस गाने को पवन सिंह ने शरवी यादव के साथ मिलकर प्लेबैक सिंगिंग किया है। म्यूजिक सलीम सुलेमान का है और लिरिक्स डॉ सागर ने लिखा है।







