भोजपुरी सिंगर एवं एक्टर अक्षरा सिंह को लगता है कि वह उन लड़कों को सबक सिखाकर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा ने अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है, जो उन्होंने इसे अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।
लिंक : https://youtu.be/z50KoTtWbak
अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉय फ्रेंड बनाये और उसे बदले भी। ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है।
अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे। शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है – लो जी आ गया नया तरीका। बहरहाल अक्षरा के गाने का असर लड़कियों पर क्या होता है, वो तो देखने की बात होगी।







