Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘ना जा तू’, यूट्यूब पर एक दिन में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो सांग बना!

    By January 13, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 850

    ध्वनि भानुशाली बेहद सतर्कता और तेजी से टॉप पर पहुंच गई हैं। मौजूदा समय में उन्हें एक ऐसे मुकाम पर देखा जा सकता हैं, जहां वह न केवल एक हाउसहोल्ड नाम बन चुकी हैं, बल्कि युवाओं को अपना दीवाना बनाने में भी कामयाब रही हैं। उनका नया गाना, ‘ना जा तू’ जो अभी दो रोज पहले ही रिलीज हुआ हैं, लेकिन ये पहले ही कुछ प्रमुख चार्टबस्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। केवल एक दिन में 10 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ ये हार्ट ब्रेक नंबर म्यूजिकल चार्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया है।

    वास्ते और लेजा रे की तरह, धवनि एक बार फिर एक और रिकॉर्ड तोड़ने और इतिहास बनाने में कामयाब रही हैं। ना जा तू, टी-सीरीज के स्ट्रीमिंग चैनल पर 24 घंटे से भी कम समय में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। और न केवल भारत में बल्कि ये गाना ग्लोबली #1 बन गया है। वो भी जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज़, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी स्टारर  चल घर चलें को पछाड़ते हुए टॉप ट्रेंड में शामिल हुआ है। असल में ये एक युवा सिंगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने महज एक साल पहले ही बॉलीवुड की बड़ी दुनिया में कदम रखा था।

    ध्वनि का ये नया गाना जंगल की आग की तरह फैला है और जल्द ही और अधिक दूरी तय करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इस गाने को भूषण कुमार और धवनी, दोनों के लिए ही एक और ब्लॉकबस्टर ट्रैक बनने की उम्मीद की जा सकती है। इस पर अधिक बात करते हुए धवनि ने शेयर किया, “मैं गाने को मिले रिस्पॉन्स से काफी खुश हूं। जब हम वीडियो बना रहे थे, तो हमें पूरा यकीन था कि हमने एक अच्छा काम किया है।

    उन्होंने कहा कि हमारा गाना देखने में काफी स्टनिंग है, और बहुत खुश हूं कि दर्शकों ने मेरी आवाज को भी उतना ही पसंद किया है। इससे मुझे अधिक गानों के साथ आने और इससे भी बेहतर करने का आत्मविश्वास मिलता है। जिस प्यार के साथ लोगों ने मुझे अपनाया है, मैं विनम्रतापूर्वक सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। खुशी है कि उन्हें मेरा नए साल का तोहफा पसंद आया है। अब, जब टीम ने मुझे बताया कि ना जा तू, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो बन गई है, तो मैं ख़ुशी से झूमने से खुद को नहीं रोक सकती। मैं ये देखकर काफी उत्साहित हूं कि किस तरह लोग इस गाने को दिल से गुनगुना रहे हैं।”

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    रील vs रियल: लाइक्स के चक्कर में जिंदगी दांव पर, CM योगी ने बच्चों को लिखी भावुक चिट्ठी

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading