-
रेडियो मिर्ची के साथ आॅफिसर्स च्वाॅइस ब्लू ने दर्शकों के लिये एक शानदार संगीतमय संध्या की पेशकश की
इंदौर, 13 नवंबर 2017: ‘आॅफिसर्स च्वाॅइस ब्लू मिर्ची टाॅप 20 लाइव‘ के तीसरे संस्करण में नक्ष अजीज़ ने इंदौर में एक शानदार परफाॅर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता।
इस पहल के बारे में बताते हुये बिक्रम बासु, चीफ आॅपरेटिंग आॅफिसर, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने कहा, ‘‘इस देश में संगीत से हमें प्यार है। लंबे समय से चल रहे आॅफिसर्स च्वाॅइस ब्लू मिर्ची टाॅप 20 में कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रस्तुत कर हमें बेहद खुशी हो रही है।‘‘
श्री महेश शेट्टी, सीओओ, ईएनआइएल ने कहा, ‘‘आॅफिसर्स च्वाॅइस ब्लू मिर्ची टाॅप 20 ने जिस तरह से विकास किया है, उसे देखकर हम बेहद रोमांचित हैं। इस साल यह कार्यक्रम और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है और इसमें हमारे देश की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। हमारा उद्देश्य आॅफिसर्स च्वाॅइस ब्लू ग्राहकों को खुश करना और उन्हें कुछ सर्वश्रेष्ठ संगीत का आनंद प्रदान करना है। ‘‘







