लखनऊ: लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान में आज नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (NAMS) सेल का उद्घाटन डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने व्याख्यान में फेफड़ों के कैंसर के क्षेत्र में अपने योगदान और अनुभव साझा किए।

विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल प्रो. बीएनबीएम प्रसाद ने भी फेफड़ों के कैंसर की रोकथाम, जागरूकता और सामान्य जनता को लाभ पहुंचाने पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. मदन लाल ब्रह्म भट्ट, डीन प्रो. सबूही कुरैशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, NAMS सेल के नोडल अधिकारी प्रो. शरद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







