इस्लामाबाद : पनामागेट मामले में आज पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए नवाज शरीफ को दोषी ठहराया और प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के कोर्टरूम संख्या-1 में यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया. फैसला पांच-सदस्यों की खंडपीठ ने सुनाया।
इस फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस्लामाबाद और रावलपिंडी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट और पाकिस्तानी संसद के बाहर भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. किसी भी अप्रिय घटना के मद्देनजर कोर्ट के बाहर करीब 3,000 पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है.
गुरुवार शाम सुप्रीम कोर्ट ऑफिस ने शुक्रवार की कार्य सूची के अंतर्गत पनामागेट पर फैसला सुनाये जाने की जानकारी दी थी. इससे पहले यह बात सामने आयी थी कि फिलहाल अगले 2 सप्ताह तक इस केस पर सुनवाई नहीं होगी।







