Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

    अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने के बाद शरीफ को नया सम्मन जारी

    ShagunBy ShagunSeptember 19, 2017 खबर कोर्ट से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    इस्लामाबाद, 19 सितंबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में आज एक अदालत में हुई सुनवाई में पेश नहीं हुए जिसके बाद अदालत ने उन्हें और उनके बच्चों को अगले सप्ताह पेश होने के लिए नया सम्मन जारी किया। शरीफ अपने परिवार के साथ फिलहाल लंदन में हैं।
    पनामा पेपर कांड में देश के उच्चतम न्यायालय द्वारा 28 जुलाई को 67 वर्षीय शरीफ को अयोग्य घोषित करार दिये जाने के बाद जवाबदेही अदालत उनके खिलाफ दायर भ्रष्टाचार के मामलों में सुनवाई कर रही है।
    अदालत में आज पहली सुनवाई में शरीफ, उनकी बेटी मरियम, बेटों हुसैन तथा हसन एवं दामाद मुहम्मद सफदर को पेश होने के लिए कहा गया था।
    शरीफ की ओर से अदालत में पेश हुए उनके राजनीतिक सलाहकार आसिफ किरमानी ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मीडिया को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अपनी बीमार पत्नी की तीमारदारी के लिये लंदन में हैं और वह जल्द लौट आयेंगे।
    शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का लंदन में गले के कैंसर का उपचार चल रहा है।
    किरमानी ने कहा, मैंने अदालत को सूचित किया कि मेरे नेता (शरीफ) पत्नी की बीमारी के चलते पूरे परिवार के साथ लंदन में हैं।
    बहरहाल अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मामले में 26 सितंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि अगली सुनवाई में पेश होने के लिये शरीफ के पूरे परिवार को फिर से सम्मन भेजा जाये। शरीफ परिवार के लंदन वाले पते पर सम्मन भेजने का निर्देश दिया गया।
    इससे पहले पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) ने आठ सितंबर को शरीफ एवं वित्त मंत्री इशाक डार के खिलाफ भ्रष्टाचार के चार मामले दायर किये थे।
    पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के मुताबिक सुनवाई कर रहे न्यायाधीश को छह महीने के अंदर मामलों में फैसला सुनाना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading