सियासत में कब क्या हो जाए किसी को कुछ नहीं पता चलता, कुछ ऐसे ही बुरे हालातों से जूझ रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ प्लेटलेट संख्या में भारी गिरावट आने के बाद जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार उनके निजी चिकित्सक के हवाले से यह बात कही गई है नवाज शरीफ 69 को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को जेल से अस्पताल ले जाया गया था। जियो न्यूज की खबर के अनुसार शरीफ के निजी चिकित्सक अदनान अहमद ने कई ट्वीट में कहा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। वह अपनी सेहत और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। (थ्रोंबोसाइटोपेनिया) प्लेटलेट्स कम हो जाना और (एसटीईएमआई) दिल का दौरा तथा गुर्दे में खराबी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
बताया जा रहा है कि मधुमेह और रक्तचाप गिरने से भी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। बता दें कि तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शरीफ को शनिवार को उपचार के दौरान एनजाइना का दौरा पड़ा था।







