Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 के सत्कार समिति में युवाओं को उद्यमिता के नए अवसर: 25 राज्यों से आए 200+ प्रतिभागी

    ShagunBy ShagunJanuary 17, 2026 करियर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    New entrepreneurial opportunities for youth at the Rotaract District 3120 Hospitality Committee
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 950

    दूसरे दिन युवा उद्यमियों के लिए विशेष सत्र, दुबई से अर्जुन देव और अन्य विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

    लखनऊ के दयाल पैराडाइज में चल रहे रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइजेशन (रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120) के तीन दिवसीय सत्कार समिति का दूसरा दिन युवा उद्यमिता पर केंद्रित रहा। भारत के 25 राज्यों से आए युवा उद्यमी और रोट्रैक्ट क्लब के समाजसेवी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्य सत्रों में सुगंध गोयनका, दुबई स्थित व्यवसायी व वित्तीय सलाहकार अर्जुन देव सहित कई रोटरैक्टर्स और रोटेरियन्स ने अपने उद्यम यात्रा के अनुभव साझा किए। स्टार्टअप जगत में पहचान रखने वाले अविनाश जैन ने भी युवाओं को नवाचार और व्यवसाय विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। सत्रों में स्टार्टअप आइडियाज, फंडिंग, मार्केटिंग और चुनौतियों पर गहन चर्चा हुई।

    माही भान के नेतृत्व में भव्य आयोजन: संस्कृति से जुड़कर नए बिजनेस अवसर तलाशने का मंच

    रोट्रैक्ट मंडल 3120 की प्रथम महिला मंडल प्रतिनिधि रोटरैक्टर माही भान के कुशल नेतृत्व में यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है। माही भान ने अपनी सक्रियता से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में रोट्रैक्टर्स को प्रभावित किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कुल 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मेहमानों को लखनऊ की समृद्ध सभ्यता और संस्कृति से रूबरू कराना है, साथ ही उन्हें एक ऐसे मंच पर लाना जहां वे नए उद्यम के अवसर तलाश सकें और नेटवर्किंग कर सकें। कार्यक्रम का संचालन मंडल सचिव सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। स्वागत भाषण निवर्तमान मंडल प्रतिनिधि कामदेश्वर सिंह ने दिया।

    प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी ने दी कार्यक्रम को नई ऊर्जा

    कार्यक्रम में अर्जुन भारती, भारती गुप्ता, पंकज मित्तल, अंकुर गुप्ता, वैष्णवी सक्सेना, अंजलि त्रिपाठी, मोहम्मद तय्यब जमील, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक सिंह, शुभम गोयल, आलोक पांडे, यथार्थ गोलछा, कौशल साहू, वैभव ठाकुर, विशाखा सिंह, निधि उपाध्याय, अनुष्का सिंह, कृष्णा केसरी, विवेक सिंह, प्रदीप दुबे, विश्वास अग्रवाल, त्रिनयन राजपूत, शक्ति शर्मा, आशुतोष चौबे सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। यह तीन दिवसीय समिति युवाओं में उद्यमिता की भावना जगाने और सामाजिक सेवा के साथ आर्थिक विकास को जोड़ने का अनूठा प्रयास साबित हो रही है। तीसरे दिन के सत्रों में और भी रोचक चर्चाएं होने की उम्मीद है।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading