Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ के कलाकारों को मिला नया ठिकाना

    By December 28, 2019 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 818

    सोनी सब का फंतासी शो ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी का पसंदीदा है। इस शो की पूरी टीम परदे पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है, फिर भी वह अपने नये सेटअप के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। ये अभी हाल ही में नये सेट पर शिफ्ट हुए हैं। यह नयी शुरुआत कुछ लोगों के लिये तो अच्छी् है लेकिन कुछ के लिये परेशानी का सबब बनी हुई है।

    नायगांव वाकई बहुत खूबसूरत है: अवनीत कौर

    यास्मीन की भूमिका निभा रहीं, अवनीत कौर ने बताया कि नायगांव में लगाये गये नये सेट का माहौल उन्हें पसंद आ रहा है, ‘’पॉजिटिव माहौल के साथ नया सेट वाकई कमाल का है। सारे को-स्टाेर्स मेरे परिवार की तरह हैं, इसलिये ऐसा लगता है कि हम नये घर में आ गये हैं। नायगांव वाकई बहुत खूबसूरत जगह है और मैंने पहले भी यहां काम किया है। यहां बहुत ही कम ट्रैफिक है और बहुत ही कम लोग हैं, इसलिये मुझे खुशी है हम यहां आ गये। थोड़ी बहुत कमियां है जैसे ट्रैवल करना थोड़ा मुश्किल है। वैसे हमारे पहले वाले सेट से यह सेट बड़ा है और इसे काफी अच्छी तरह से सजाया भी गया है। हमारे कमरे भी पहले से बड़े हैं। इसलिये, पूरा माहौल ही बदला हुआ है, अच्छा है।‘’

    शिफ्ट होने को राजी हो गये: स्मिता बंसल

    अम्मी की भूमिका निभा रहीं, स्मिता बंसल के पास इस बदलाव के बारे में कहने के लिये काफी दिलचस्पत बातें हैं, ‘’सबसे पहली बात की यह सेट वाकई काफी दूर है, लेकिन यहां का माहौल बहुत अच्छाे है। मेरे लिये, सबसे अच्छीं बात यह है कि यह शो काफी अच्छा कर रहा है, जैसा कि अभी यह कर रहा है। कलाकार तो वही हैं, इसलिये यह बात सबसे अच्छी हैं। यह सेट पहले से थोड़ा बड़ा भी है। चूंकि, यह एक नया सेटअप है, इसलिये सेट पर एक ताजगी का अनुभव होता है और सारे लोगों के बीच एक नये तरह का उत्सा़ह है।‘’ यह देखकर वह काफी प्रभावित हैं कि इस टीम के सारे सदस्यों को प्याार मिल रहा है, इसलिये पिछला सेट ज्यादा आरामदायक होने के बावजूद सारे लोग यहां शिफ्ट होने को राजी हो गये।

    सेट तक ड्राइविंग करके आना मजेदार लगता है: सोनल भोजवानी

    जिनी मिनी की भूमिका निभा रहीं, प्यारी-सी सोनल भोजवानी पहले वाले सेट को छोड़कर काफी खुश हैं, उनका कहना है, ‘’पिछले 6 महीनों से यह वह जगह थी जहां मैं अपने दिन के कम से कम 6 दिन गुजारा करती थी, इसलिये उस सेट को छोड़ना और नये सेट पर जाना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन जिन लोगों के साथ मैं काम कर रही हूं वो तो वही होंगे, जिससे मुझे नयी जगह पर सामंजस्य बिठाने में मदद मिल रही है।‘’ आगे अपनी बात जोड़ते हुए सोनल कहती हैं, ‘’यह सब प्रोडक्श न हाऊस द्वारा की गयी अच्छे कैटर की व्यवस्था का कमाल है, इससे हमें उस खाने की याद नहीं आयेगी, जोकि हम फूड डिलिवरी एप्प से फिल्म सिटी के सेट पर मंगवाया करते थे। मुझे सेट पर स्टाेर बक्स से मंगायी गयी कॉफी की आदत हो गयी थी, जिसे अब मैं मिस कर रही हूं। इसके अलावा, नया सेट खूबसूरत है साथ ही साथ बड़ा भी और सारी चीजें नई हैं। सेट तक आने का रास्ता भी वाकई बहुत अच्छा है और सुबह सेट तक ड्राइविंग करके आना मजेदार लगता है।‘

    हम फिल्मोसिटी में ज्याादा बेहतर सेटअप में थे: आमिर दल्वीे

    दो बेहद खूबसूरत युवा नये सेट को देखकर बेहद खुश हैं, जबकि सीनियर कलाकारों की सोच अलग है। इस शो में जफ़र की भूमिका निभा रहे, आमिर दल्वीे को पहले वाला सेट ज्यालदा पसंद था, उन्होंने कहा, ‘’मुझे लगता है कि तकनीकी रूप से और दूरी के लिहाज से नायगांव की तुलना में पहले हम फिल्मोसिटी में ज्याादा बेहतर सेटअप में थे। हर दिन आने-जाने में 3 घंटे का समय लगता है और यह थोड़ा मुश्किल है। हम इस नये सेटअप में सहज होने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीनद करता हूं कि जल्दस ही ऐसा हो जाये। वैसे अभी तक तो ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा, क्यों कि सेट काफी दूर है और पिछले वाले सेट पर हमने लगभग 1 साल तक काम किया था। इन सबके अलावा, फिल्म सिटी से हमेशा ही ऐसा महसूस होता है कि हम इंडस्ट्रीे के करीब हैं, लेकिन नायगांव से आउटडोर जैसा महसूस होता है।‘’

    #अलादीन: नाम तो सुना होगा

    Keep Reading

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading