लता जी के सुरों में डूबी रायपुर की रात!
रायपुर। सुरों की एक जादुई और भावुक शाम ने रायपुर के सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल सभागार को लता मंगेशकर की यादों से महका दिया। स्वर्णिम धरोहर लता फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता में देशभर से उमड़ी 457 प्रतिभाओं में से चुनिंदा 20 आवाज़ों ने अंतिम मंच संवारा। सबने लता जी के अमर गीतों को अपनी साधना से नया जीवन दिया, और मंच पर बहती हर धुन दिल को छू गई।

कोरबा की बेटी भव्य देवांगन ने अपनी मधुर और भावपूर्ण गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। रांची की सोनम पाठक ने दूसरा और जगदलपुर की प्रथा दुबे ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में देश के नामचीन संगीतकारों की मौजूदगी ने इस मुकाबले को और भी गरिमामय बना दिया।विजेता पल का वो रोमांचक क्षण, जहां तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थीं:
6 फरवरी 2026 को लता जी की पुण्यतिथि पर विजेताओं को संगीतकार उत्तम सिंह के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर कोकिला की कालजयी विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर प्रयास साबित हुआ।लता जी का यह धरोहर आज भी जिंदा है – और नई आवाज़ें उसे और चमका रही हैं!







