इस तस्वीर को देखने वाले अक्सर इन दोनों को कपल समझ लेते हैं, लेकिन यह इनके रिश्ते की सच्चाई नहीं है। पहले हम आपको इस लड़की के बारे में बताते है। इनका नाम लिउ एलिन है और चीनी सोशल मीडिया साइट विबो पर उनके 75 हजार से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। इनके फिगल और खूबसूरती से प्रभावित होकर एक फैन ने उन पर एक आर्टिकल पब्लिश कर दिया था, जिसके बाद वे दुनिया की नजर में आईं।
तस्वीर में 22 साल के एक लड़के साथ नजर आने वाली लिउ न तो उसकी बहन हैं और न ही गर्लफ्रैंड। दरअसल लिउ इस लड़के की मां है। हैरान रह गए ना आप भी। बेहद खूबसूरत और यंग दिखने वाली लिउ का जनम चीन के हैनान प्रांत में 1968 में हुआ था और उनकी उम्र 49 वर्ष है।
न तो इनकी उम्र पर कोई यकीन कर पाता है और न ही इस बात पर कि वे इस लड़के की मां हैं। लिउ पेशे से लाइब्रेरियन हैं और अब रिटायर हो चुकी हैं। उनकी टोंड बाॅडी और इतनी यंग स्क्नि का क्रेडिट लिउ रेगुलर एक्सरसाइज को देती हैं। वो बताती है कि जब भी वो अपने बेटे के साथ कहीं बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें उसकी गर्लफ्रैंड समझते हैं।
कमाल की बात यह है कि लिउ नेचुरल ब्यूटी हैं। वो मेकअप नहीं करती। उन्होंने बताया कि वो मेकअप बहुत ही कम करती हैं। लिउ 80 साल की उम्र तक भी ऐसे ही जवान दिखना चाहती हैं।







