■ मोबाइल नम्बर भी अपडेट करायें, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं
लखनऊ। छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। पोस्टमैन घर पर आकर आधार कार्ड की औपचारिकता पूरी करेगा। साथ ही घर पर मोबाइल नम्बर भी अपडेट करने की सुविधा पोस्टमैन उपलब्ध करायेगा। इसके लिए नजदीकी डाकघर या डाक विभाग के एप पर सूचना देकर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं देना होगा।
विभाग के मुताबिक डाकिया डाक ही नहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को घर तक पैसा भी पहुंचा रहा है। छोटे बच्चे का आधार बनवाना हो या फिर अपना ही पैसा बैंक से निकालने के लिए कतारों में लगने के झंझट से निजात पाना हो तो पोस्टमैन आपकी राह आसान कर सकता है। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए डाक विभाग की ओर से डाकिया अब घर-घर जाकर 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड घर पर ही जाकर बना रहे हैं। इसके साथ ही मोबाइल नंबर को भी अपडेट कर रहे हैं।







