Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोरोना से जूझ रहे लोगों में अब एक और परेशानी, गुस्सा, तनाव व भूलने जैसी समस्या का भी सामना कर रहे कुछ लोग

    ShagunBy ShagunJanuary 21, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    मानव व्यवहार में बदलाव का भी बड़ा कारण बना कोविड, अधिक गुस्सा, तनाव व भूलने जैसी समस्या का भी सामना कर रहे कुछ लोग

    लखनऊ, 21 जनवरी-2022: कोविड की पहली व दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आकर अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती होकर इलाज कराने वाले कुछ लोगों के व्यवहार में एकदम से बदलाव आया है। हमेशा घर व बाहर अधिक सक्रिय रहने वाले, शांत व सरल स्वभाव के इस तरह के कुछ लोग कोरोना से उबरने के बाद अधिक तनाव व उग्र (गुस्सा) होने की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ लोगों को भूलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ लोग जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ने की शिकायत लेकर सामने आ रहे हैं।

    किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के मनोचिकित्सा विभाग के एडिशनल प्रोफ़ेसर डॉ. आदर्श त्रिपाठी का कहना है कि कोविड की चपेट में आने वाले कुछ लोग आठ-नौ माह से पोस्ट कोविड न्यूरोसाइक्रेटिक सिक्वेल की समस्या से जूझ रहे हैं । इसके दो प्रमुख कारण हो सकते हैं, पहला – संक्रमण के दौरान मस्तिष्क में सूजन या हाइपोक्सिया के कारण हो सकता है, जो कि अधिक उम्र के लोगों या गंभीर बीमारी के कारण आईसीयू में भर्ती होने वालों में देखी जा सकती है । इस कारण से भ्रम व भूलने जैसी समस्या पैदा होती है ।

    दूसरा-कोविड के दौरान अधिक तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना भी एक बड़ा कारण हो सकता है । इस कारण भी लोग अवसाद, असुरक्षा, अनिद्रा, शरीर में दर्द, गैस व अपच जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं । मानसिक चिकित्सा विभाग में इस तरह के कुछ मामले रोजाना आ रहे हैं और लोग बता रहे हैं कि कोरोना से उबरने के बाद से उनका व्यवहार एकदम से बदल गया है । अब उन्हें छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है, कुछ देर पहले की भी बात याद नहीं रहती है, पहले जिस तेजी के साथ वह हर काम को निपटा लेते थे वह फुर्ती अब नहीं रही ।

    डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि इसी तरह की समस्या से कुछ ऐसे भी लोग जूझ रहे हैं जो खुद तो कोरोना की चपेट में नहीं आए किन्तु उनके घर-परिवार के लोग कोरोना की चपेट आकर लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराते रहे ।

    उन्होंने एक केस का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके सामने एक ऐसा भी केस आया, जिन्होंने परिवार व मित्र मंडली के दो सदस्यों को कोविड के दौरान खो दिया था और इसी कारण वह कुछ समय से मानसिक अस्वस्थता के दौर से गुजर रहे थे।

    उन्हें लगता था कि जिंदगी में कुछ नहीं बचा है, हमेशा डर और भय बना रहता था । किसी से भी बात करना वह मुनासिब नहीं समझते थे । ऐसे लोगों को यही सलाह है कि अब जो कुछ गुजर चुका है उसमें तो कोई सुधार नहीं किया जा सकता। इसलिए हर वक्त उस गुजरे वक्त को याद करके अपने जीवन को दुष्कर मत बनाइये । कुछ ऐसी तरकीब अपनाएं और जीवन को फिर से व्यस्त बनाएं, कुछ यही सोचकर कि आपने जिन लोगों को खोया है उनके अधूरे रह गए सपनों और संकल्पों को आपको पूरा करना है ।

    डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि कोविड की चपेट में आने वाले कुछ बुजुर्गों में डिमेंशिया (याददाश्त की कमी) की समस्या भी देखी जा रही है ।

    तनाव से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें :

    डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि चिंता के चलते पूरी नींद न लेना अवसाद की ओर ले जाता है । मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिर और शरीर में दर्द रहना, थकान, याददाश्त में कमी आना, चिडचिडापन, क्रोध की अधिकता, हार्मोन का असंतुलन, मोटापा, मानसिक तनाव जैसी कई समस्याएं अनिद्रा के कारण भी जन्म लेती हैं । हर व्यक्ति को 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए । सेहत के लिए अनमोल नींद को जरूर पूरी करें जो कि ताजगी और फुर्ती देने का काम करेगी ।

    योग एवं ध्यान करें, संतुलित आहार लें :

    ध्यान, योग और प्राणायाम के जरिये एकाग्रता ला सकते हैं, नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाने में भी यह बहुत ही कारगर हैं । रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी इसके जरिये बढ़ाया जा सकता है । खानपान का असर शरीर ही नहीं बल्कि मन पर भी पड़ता है । संतुलित आहार के जरिये भी मन को प्रसन्न रख सकते हैं । भारतीय थाली (दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद, दही) संतुलित आहार का सबसे अच्छा नमूना है । इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, मिनरल्स मिलते हैं ।

    अपनों के संपर्क में रहें और भावनाओं को साझा करें :

    किसी भी बात को मन में लेकर लंबे समय तक उदास न रहें, उसे अपनों से साझा करें
    एकाकीपन से अच्छा है कि परिवार या दोस्तों के साथ बैठें और खुलकर बात करें
    मनपसंद के कुछ काम करें जैसे- फिल्म देखना, पुस्तक पढ़ना, बागवानी करना आदि

    Shagun

    Keep Reading

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    July 3, 2026
    Rajamouli Set to Create History Again with Varanasi

    वाराणसी से फिर इतिहास रचेंगे राजामौली!

    July 3, 2026
    Annu Kapoor's Comic Brilliance Shines in Uttar Da Puttar

    अन्नू कपूर लाए ‘उत्तर दा पुत्तर’ – हंसी के साथ अंधविश्वास पर तगड़ा वार!

    July 3, 2026
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading