लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुणा के नेतृत्व में विशेष शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। विशेष शिविर के सातवें दिवस स्वयंसेविकाओं ने असम, बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत कर मनमोह लिया।
डीन प्रो.अमित सिंह ने स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रस्तुति को सराहा और उन सभी का उत्साहवर्धन किया।डॉ तरुणा ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का मतलब देश सेवा भाव है।उन्होने कहा कि विशेष शिविर 21 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को समाप्त हुआ। इन सातों दिनों में स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता के दर्जनों कार्यक्रम और गतिविधियाँ की।विशेष शिविर के समापन दिवस पर अनुष्का वर्मा, साक्षी, एंजेला यादव,रूपम कुमारी, मानसरोवर, निशा अग्रवाल, सौम्या सोनकर ने शानदार प्रस्तुति दी।







