Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    लॉकडाउन में ड्राइवरों को राहत देने के लिए ओला ने शुरू किया ‘ड्राइव द ड्राइवर फंड’

    By March 29, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559
    • यह फंड ओला फाउंडेशन के तहत शुरू किया गया है। यह ऑटो-रिक्शा, कैब, काली-पीली और टैक्सी के ड्राइवरों और उनके परिवारों की मदद करेगा, जिनके सामने फिलहाल कमाई का संकट है
    • ओला ग्रुप और उसके कर्मचारी इस फंड में 20 करोड़ रुपए की प्रारंभिक पूंजी का योगदान कर रहे हैं, सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल एक साल का वेतन देंगे

     

    मुंबई, 29 मार्च, 2020: राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के चलते देश के ड्राइवरों को रोजाना की आय नहीं हो पा रही है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म में से एक ‘ओला’ ने आज अपनी सामाजिक कल्याण शाखा ‘ओला फाउंडेशन’ के तत्वाधान में ‘ड्राइव द ड्राइवर फंड’ शुरू करने की घोषणा की। इस फंड का उद्देश्य ओला ग्रुप व निवेशकों के योगदान से और नागरिकों व अन्य संस्थानों के लिए एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑटो-रिक्शा, कैब, काली-पीली और टैक्सी ड्राइवरों को सहारा देना है। इस फंड में इकट्‌ठा होने वाली धनराशि कोविड -19 महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों से प्रभावित हुए चालकों और उनके परिवारों के कल्याण और उनका हौसला बढ़ाने में मदद करेगी।

     

    इस तनावपूर्ण समय में मोबिलिटी उद्योग के पहिए थम गए हैं और आय का स्रोत न होने के कारण ड्राइवरों के लिए अपने परिवार के खर्च पूरे कर पाना मुश्किल हो रहा है। ओला की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों, निवेशकों और साझेदार संगठनों जैसे तंत्र के विभिन्न हितधारकों को एक साथ लाना है, ताकि वे लाखों ड्राइवरों और उनके परिवारों को सहारा देने में हाथ बंटा सकें। इसके तहत ओला ग्रुप और उसके कर्मचारी 20 करोड़ रुपए का योगदान देंगे, जबकि ओला के सह-संस्थापक और सीईओ, भाविश अग्रवाल अपना एक साल का वेतन देंगे। ये दोनों धनराशियां फंड में जमा होंगी।

     

    यह पहल आपातकालीन सहायता और अत्यावश्यक चीजों की आपूर्ति जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो इस चुनौतीपूर्ण दौर में ड्राइवरों के लिए अत्यधिक महत्व के हैं। ड्राइवरों और उनके परिवारों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध होगा। उचित समय आने पर ओला फाउंडेशन ड्राइवरों को बच्चों की शिक्षा और अन्य मामलों में सहायता करने के लिए भी कदम उठाएगा।

     

    उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ओला के प्रवक्ता और संवाद प्रमुख, आनंद सुब्रमण्यिन ने कहा, “संकट के इस समय ने उन हजारों ड्राइवरों को आय से वंचित कर दिया है जो शेयर्ड मोबिलिटी की रीढ़ हुआ करते हैं। परीक्षा की इस घड़ी में उन्हें सहारा देने के लिए हम ‘ड्राइव द ड्राइवर’ फंड शुरू कर रहे हैं, जो ऑटो-रिक्शा से लेकर काली-पीली तक सभी ड्राइवर पार्टनर्स को अत्यावश्यक आपूर्ति, मुफ्त चिकित्सा और आपातकालीन सहायता के रूप में जरूरी संसाधन मुहैया कराएगा। इसके तहत, फंड में आरंभिक पूंजी योगदान करने के लिए ओला ग्रुप एकजुट हुआ है, जिसका उपयोग तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।”

     

    उन्होंने आगे कहा, “लाखों ड्राइवर और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं, ऐसे में एक छोटा-सा योगदान भी उनकी खुशहाली पर अहम असर डाल सकता है। हम मोबिलिटी उद्योग के सभी हितधारकों को आमंत्रित करते हैं कि आप जिस भी तरीके से जुड़ सकते हैं, हमारे साथ जुड़ें, और हमें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाले लोगों को इस मुश्किल वक्‍त में सहयोग दें। साथ मिलकर हम और मजबूत होंगे।”

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading