इंदौर, 18 नवम्बर, 2017ः पुनर्निर्माण, बुटिक तथा लग्जरी आवास में भारत का अग्रणी ब्राण्ड मुंबई स्थित ओमकार रिटेलर्स नवम्बर 2017 के अंत मे 1200 मजबूत आवासीय प्रोजेक्ट आरंभ कर रहा है। यह लो टिकट साइज्ड बुटिक इन्वेटरी आॅफरिंग रेरा के बाद पूरे भारत के बाजार में सबसे बडा रिएलिटी लाॅंच होगा ।
रेरा की शर्तो के अनुरूप बनने वाला इस प्रोजेक्ट का नाम फिलहाल ‘पासकोड अंधेरी हाईवे‘ है जिसमें 1/2/3 बेडरूम की टिकट साइज यूनिटस होंगी जिनका मूल्य 87 लाख रूपए से लेकर 1.6 करोड रूपए और इससे अधिक (कार्पेट एरिया 355 वर्ग फीट,-710 वर्गफीट) होगा। यह प्रोजेक्ट अंधेरी-जोगेश्वरी इस्ट काॅरिडाॅर के वेस्टर्न एक्सपे्रस हाईवे पर स्थित है जो 30 से अधिक सुविधाओं के साथ आया है और इसके प्रथम चरण के हिस्से में 1200 से अधिक अपार्टमेंटस वाली इन्वेटरी है।
ओमकार रिटेलर्स के हेड चैनल पार्टनर तथा कंपनी के प्रवक्ता अनिमेश दास के अनुसार ‘‘1 करोड रूपए बे्रकेट की इन्वेटरी के अच्छे शेयर के साथ इस प्रोजेक्ट के प्रति पूरे भारत के ग्राहकों और ऐसे निवेशकों का भारी आकर्षण है जो देश के प्राइमरी रिएलिटी मार्केट में खरीदी करने की तरफ देख रहे हैं। यह टिकेट साइजिंग मध्य प्रदेश के मुख्य बाजारों खासकर इंदौर की तुलना में न केवल अच्छा है बल्कि मौजूदा मूल्य स्तर पर आकर्षक आरओआई प्रपोजिशन भी रखता है।‘‘
श्री दास ने यह भी कहा कि खरीददार उन क्षेत्रों में इन्वेटरी पर नजर जमाए हुए हैं जहां के आगामी वाले नए लिंक रोडस, आदि आ रहे है तथा मुंबई में अंधेरी-जोगेश्वरी इस तरह की महत्वपूर्ण लोकेशन है। यह प्रोजेक्ट वेस्टर्न एक्सपे्रस हाईवे पर स्थित है जिसके नजदीक ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्टस आए हैं साथ ही इस प्रोजेक्ट में फ्लेक्जिबल पेमेंट प्लांस और कम से कम डाउनपेमेंट का विकल्प भी शामिल है।
इस माइक्रो मार्केट में जो मुख्य लक्षित ग्राहक समूह है उनमें एसएमईज, व्यापारिक समुदाय, कार्पोरेट प्रोफेशनल्स, मीडिया तथा एंटरटैनमेंट उद्योग शामिल है। यह जगह मुंबई के कलाकारों तथा प्रोडक्शन हाउसों सहित फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह है।
मध्यप्रदेश में ओमकार की पहुंच:
ओमकार के पास 4,000 से अधिक ग्राहक आधार है जिनमें पूरे भारत और दुनियाभर के एनआरआइ समुदाय शामिल है। इसमे मध्यभारत खासकर इंदौर और भोपाल के निवेशको का रूझान देश के प्रीमियर मार्केट में लगातार बढ़ रहा है जिनमे निवेश करने वाले अधिकांश ग्राहक व्यापारिक समुदाय से संबंधित हैं।
जबकि मुंबई का कार्पोरेट क्षेत्र महत्वपूर्ण अखिल भारतीय बाजारों से मध्यस्तरीय तथा वरिष्ठ स्तरीय प्रतिभा को आकर्षित कर रहा है, शहरी के व्यापारिक क्षेत्र जिसमें कमोडिटी, आइल एक्सटेªक्शन, मेटल्स, इमिटेशन ज्वेलरी , बुलियंस आदि शामिल है उसमें इंदौर का व्यापारिक समुदाय पुराने जमाने से जुडा हुआ है। यह गुट मुंबई में लो टिकट तथा मिड टिकट दोनो आकार के रिएलिटी प्रोजेक्टों मेें प्रमुख निवेशक बना हुआ है।
हाल ही में ओमकार के लिए चालू वर्ष में ही रिएलिटी पोर्टफोलियों में मध्य क्षेत्र से निवेश रूझान 30 करोड रूपए से अधिक का था। श्री दास के अनुसार मध्य क्षेत्र खासकर इंदौर से चिन्हित रूचि का स्तर मुंबई के आवासीय बाजार में अग्रणी ब्राण्ड के लिए ग्राहकों का भरोसा और पारदर्शिता का सूचक है।






