उत्तराखंड के खटीमा रोड पर हुआ अनोखा एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
खटीमा (उत्तराखंड)। कैसे-कैसे एक्सीडेंट होते हैं, इसकी एक नई मिसाल सामने आई है। एक महिला शिक्षिका अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर सीधे एक हाथी से टकरा गईं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी के दांत टूटकर सड़क पर गिर गए। बेचारा हाथी किसी तरह उठा और डर के मारे जंगल की तरफ भाग गया।
लोगों ने घटना पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि “इन्हें 10-15 फीट ऊंचा हाथी नहीं दिखा, तो हम जैसे छोटे इंसान इनको कैसे नजर आएंगे?”
लोगों ने किये इंट्रेस्टिंग कमेंट :
दिवाकर राय: बेचारा हाथी!
कुम्भकरण: इसमें जरूर गलती हाथी की ही रही होगी, ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है।
कृष्णा चौधरी: 10 फुट लंबा 15 फुट ऊँचा हाथी नहीं दिखा? वो आराम से रोड क्रॉस कर रहा था, न कि छलांग लगाकर। मैडम पक्का चुगली में बिजी होंगी।
प्रशांत सोनी:
मैडम: देख के नहीं चल सकता?
हाथी: ये भी मेरी गलती है?
मैडम: हां, रुक साले अभी पुलिस को फोन करती हूं।
हाथी फरार।
दिनेश: इसमें हाथी की ही गलती है… कोर्ट के हिसाब से महिलाएं कभी गलत नहीं होतीं। गनीमत है केस नहीं हुआ, वरना हाथी को जेल जाना पड़ता।
https://x.com/i/status/2057067081800253455
बता दें कि यह घटना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग इसे “साल का सबसे अनोखा एक्सीडेंट” बता रहे हैं।
सुरक्षा अपील: जंगली इलाकों में वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने और ध्यान भटकाने से बचें। हाथी भी सड़क पर आ सकता है!






