Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»सिटी हलचल»NEWS

    नेहरू के जन्मदिवस से कांग्रेस शुरू करेगी ‘‘मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’

    ShagunBy ShagunNovember 10, 2021Updated:November 10, 2021 NEWS No Comments2 Mins Read
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 72

    14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक होगी पदयात्रा

    लखनऊ, 10 नवंबर 2021: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महंगाई के विरूद्ध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’’ का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। जिसका मुख्य नारा ‘‘भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ’’ है।

    प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि इस यात्रा के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में प्रतिदिन कम से कम 10 किलोमीटर की पदयात्रा सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक दिन यह पदयात्रा न्यूनतम सात ग्राम सभाओं/वार्डो में की जायेगी। यात्रा के दौरान महंगाई की मौजूदा स्थिति पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र का प्रत्येक घर में वितरण किया जायेगा। पदयात्रा के मार्ग में आने वाले स्थानीय हाट व बाजार में शाम को रोजाना एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया जायेगा। दो दिन की पदयात्रा के बाद एक दिन का विश्राम रहेगा। कुल मिलाकर यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में चार टुकड़ों में 8 दिन संचालित होगी। जिसमें न्यूनतम 80 किलोमीटर की पदयात्रा यात्रा की जायेगी। पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 60 ग्राम सभा/वार्डों से होकर निकलेगी।

    यात्रा का रूट तय करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को दी गयी है, जिसके लिए 10 नवम्बर, 11 नवम्बर और 12 नवंबर को तैयारी बैठकर यात्रा को सुचारू तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कार्य वितरण एवं जिम्मेदारी तय की जायेगी। बता दें कि इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    ओवेसी ख़ुद नहीं देते मुस्लिम महिलाओं को हिस्सेदारी

    नई दिल्ली की ‘आर्ट गैलरी प्रदर्शनी में शामिल हुए लखनऊ के तीन कलाकार

    सपा ने कभी फाड़ा था बिल, आज नरेंद्र ने फिर पेश कर दिया लोकसभा में

    राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य के लिए लखनऊ सम्मानित

    योगी के महिला सम्मान को मोदी ने दिए पंख

    पटना में रेडियो थेरेपी के जरिए कैंसर का इलाज अब और हुआ आसान

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    581386
    Visit Today : 166
    Visit Yesterday : 318
    Hits Today : 6126
    Total Hits : 11011044
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ओवेसी ख़ुद नहीं देते मुस्लिम महिलाओं को हिस्सेदारी

    September 22, 2023

    मार्गदर्शन सही हो तो एक…

    September 22, 2023

    नई दिल्ली की ‘आर्ट गैलरी प्रदर्शनी में शामिल हुए लखनऊ के तीन कलाकार

    September 21, 2023

    बलरामपुर गार्डन में पुस्तक मेला 22 से, ज्ञानकुम्भ थीम पर सजेंगे बुक फेयर में स्टाल

    September 21, 2023

    सपा ने कभी फाड़ा था बिल, आज नरेंद्र ने फिर पेश कर दिया लोकसभा में

    September 20, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading