Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ओडीओपी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2021 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 470

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश में ओडीओपी व फ़िल्म सिटी की स्थापना योगी आदित्यनाथ की अभिनव योजना है। एक जिला एक उत्पाद योजना को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश में फ़िल्म सिटी निर्मांण की चर्चा भी पूरे देश में है।

    इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। संयोग यह कि इस समय सरकार का नेतृत्व एक सन्यासी कर रहे है। जो स्वयं फ़िल्म नहीं देखते। उनके अपने जीवन में सन्यास आश्रम के अनुरूप सादगी है। ग्लैमर से सम्पूर्ण दूरी है। लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के समग्र विकास का संकल्प है। इसमें फ़िल्म सिटी को भी स्थान मिला। मुंबई फ़िल्म जगत में दशकों तक एक एजेंडा चलाया गया। इसमें हिन्दू जातियों व संस्कृति का मख़ौल बनाया गया। इसने अनेक कलाकरों को विचलित भी किया। इसके विरुद्ध आवाज बुलंद होने लगी।

    योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव का अनुभव किया। वह भारतीय संस्कृति के प्रति आस्थावान है। हिन्दू संस्कृति पर वह दुस्साहस के साथ प्रदर्शन करते है। योगी आदित्यनाथ समरसता व स्वाभिमान के विचारों को महत्व देते है। वह तो विद्यालयों के भवनों का निर्माण भी इस प्रकार चाहते है जिससे राष्ट्रीय शौर्य की प्रेरणा मिले। उत्तर प्रदेश में फ़िल्म सिटी के निर्माण का निर्णय क्रांतिकारी था। इसको फ़िल्म जगत का अप्रत्याशित समर्थन मिला। निर्णय के बाद से बड़ी संख्या में दिग्गज फ़िल्म कलाकार योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रहे है।

    इस कड़ी में अभिनेत्री कंगना रनौत लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने फिल्म तेजस की शूटिंग में सहयोग के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। कंगना रनौत ने बताया कि वह राम मंदिर पर फिल्म अयोध्या बना रही हैं। कंगना रनौत उत्तर प्रदेश के लिए एक जिला एक उत्पाद अर्थात ओडीओपी का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। ओडीओपी योगी आदित्यनाथ की है। एक जिला एक उत्पाद की धूमिल हो चुकी विरासत को नई पहचान मिल रही है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाली अनेक योजनाएं शुरू की हैं। एक जिला एक उत्पाद ओडीओपी उन्ही में से एक रही है।

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इसकी आधारशिला रखी थी। जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे लांच किया था। व्यापार सुगमता की सूची में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। सुधार में सिंगल विंडो पोर्टल भूमि की उपलब्धता और आवंटन कर भुगतान प्रणाली पारदर्शी सूचनाएं उपलब्ध कराने का कार्य शामिल है। लघु स्तर पर इकाई लगाने के लिए आसान कर्ज की भी व्यवस्था की गई। लोन की मार्जिन धनराशि में पच्चीस प्रतिशत की छूट सरकार दे रही है। इसके साथ ही टूल किट का वितरण भी किया जा रहा है। ओडीओपी के तहत सभी जिलों के उत्पाद का उत्पादन वृद्धि के लिये ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रत्येक जिले में सामान्य सुविधा केंद्र भी बनाए गए है।

    ओडीओपी के उत्पाद ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से भी बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अमेजन अपनी वेबसाइट में ओडीओपी की एक माइक्रो साइट विकसित की है। ई कॉमर्स साइट, फ्लिपकार्ट स्नैपडील अलीबाबा आदि से भी सहयोग आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश हजारों करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित कर रहा है। इस योजना से राष्ट्रीय निर्यात में भारी वृद्धि हो रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र के बाद सबसे अधिक रोजगार परंपरागत उद्योगों में ही उपलब्ध है।

    अब ओडीओपी योजना के तहत सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा के क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया के बीच करार पर हस्ताक्षर किये गए थे। इससे उत्तर प्रदेश में निर्मित केवीआईबी उत्पादों के संवर्धित उपयोग और बाजार के लिए गुणवत्ता ढांचे के विकास होगा। इसके अंतर्गत क्यूसीआई सभी ओडीओपी उत्पादों के लिए घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए गुणवत्ता मूल्यांकन मापदंडों की पहचान का विकास करेगा। निर्धारित गुणवत्ता ढांचे के अनुसार ओडीओपी उत्पादों के परीक्षण की सुविधा के लिए क्यूसीआई प्रत्येक ओडीओपी उत्पाद के लिए आवश्यक परीक्षणों की पूरी सूची तैयार करेगा। क्यूसीआई सभी हितधारकों, कारीगरों, एमएसएमई इकाइयों और ओडीओपी अधिकारियों के लिए संवेदीकरण कार्यशालाओं के संचालन के लिए एक व्यापक मॉड्यूल विकसित करेगा। इस प्रकार क्यूसीआई द्वारा ओडीओपी उत्पादों के लिए विकसित गुणवत्ता मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

    एमओयू के अंतर्गत क्यूसीआई,एनएबीएल से मान्यता प्राप्त टेस्टिंग एण्ड कैलीबरेशन लैब्स का लाभ उठाकर प्रत्येक ओडीओपी उत्पाद के प्रत्येक परीक्षण के लिए उपलब्ध परीक्षण एजेंसी के विवरण से अवगत कराएगा। यह विश्व में गुणवत्तापूर्ण ओडीओपी उत्पादों को पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।

    कुछ समय पहले भी योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत के प्रतिनिधियों को प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद भेंट किये। कलाकारों ने इन उत्पादों के प्रति जिज्ञाषा दिखाई। क्योंकि इसमें उत्तर प्रदेश की विविधता परिलक्षित थी। स्थानीय स्तर पर चल रहे हुनर संबन्धी उत्पाद भी अब सभी जगह उपलब्ध होने लगे है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित थी। मुख्यमंत्री ने सुगम शूटिंग कार्य हेतु हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। तब योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए फिल्म नीति के अन्तर्गत विभिन्न प्राविधान किये गये हैं।

    फिल्म उद्योग के इन प्रतिनिधियों ने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा था कि राज्य सरकार की यह पहल प्रदेश में फिल्म गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी लाने में उपयोगी सिद्ध होगी। योगी आदित्यनाथ ने वेब सीरीज इन्स्पेक्टर अविनाश की टीम के सदस्यों से संवाद किया था। उनसे मुलाकात करने वालों में वेब सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तथा अभिनेता रणदीप हुड्डा सम्मिलित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    On Shivratri, Sanatan flag bearer Sapna Goyal set an example of "service is the highest religion", engaged in serving the Kanwariyas.

    शिवरात्रि पर सनातन ध्वज वाहिका ने दी “सेवा परमो धर्म:” की मिसाल, कांवड़ियों की सेवा में जुटे

    LDA VC प्रथमेश कुमार समेत अफसरों की लिफ्ट 7वीं मंजिल से गिरी, बड़ा हादसा टला

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026
    BioAsia 2026 Positions Telangana as a Global TechBio Powerhouse

    हैदराबाद बनेगा दुनिया का नया टेक-बायो हब!

    February 14, 2026
    Quote: Keep working selflessly, whatever happens will be good.

    Quote: निस्वार्थ भाव से कर्म करते रहो जो भी होगा अच्छा ही होगा

    February 14, 2026
    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    February 14, 2026
    BNP's historic victory in Bangladesh: Return to power after 20 years, what does it mean for India?

    बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत: 20 साल बाद सत्ता में वापसी, भारत के लिए क्या मायने?

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading